Homeछत्तीसगढ़रायपुर का 119 साल पुराना मंदिर...यहां रोजाना लव-मैरिज:अंग्रेजों के जमाने से अब...

रायपुर का 119 साल पुराना मंदिर…यहां रोजाना लव-मैरिज:अंग्रेजों के जमाने से अब तक 34 हजार शादियां हो चुकीं, रोज पहुंचते हैं प्रेमी जोड़े

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैजनाथ पारा स्थित आर्य समाज मंदिर प्रेम करने वालों के लिए किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं है। यहां हर साल हजारों शादियां होती है। यहां आने वाले जोड़े अपने चाहने वाले का साथ और जीवन भर हाथों में हाथ की चाहत लेकर आते हैं। मंदिर प्रधान के मुताबिक, 1907 में जब स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय रायपुर आए थे, उसी दौरान इस मंदिर की स्थापना हुई। उस समय रायपुर सेंट्रल प्रोविंसेस और बरार ((ब्रिटिश काल से पहले और दौरान एक ऐतिहासिक क्षेत्र का नाम था। यह आज के महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र (जैसे अमरावती, अकोला, बुलढाणा आदि) में आता था।) का हिस्सा था।) का हिस्सा था। आज यह मंदिर करीब 119 साल पुराना हो चुका है। वैलेंटाइन डे स्पेशल रिपोर्ट में पढ़ें रायपुर के 119 साल पुराने इस प्रेम मंदिर की खास बातें और यहां होने वाली शादियों की कहानी:- पहले ये दो तस्वीर देखिए… हर साल करीब 1100 शादियां अंग्रेजों के दौर से लेकर अब तक यहां 34 हजार से ज्यादा प्रेमी जोड़ों की शादी हो चुकी है। हर साल यहां 1000 से 1100 शादियां होती हैं। वैलेंटाइन डे के आसपास विवाह करने वाले जोड़ों की संख्या और बढ़ जाती हैं। परिवार के विरोध के बावजूद विवाह संपन्न कई बार प्रेमी जोड़े घरवालों से छिपकर विवाह करने आते हैं। जैसे ही परिवार को जानकारी मिलती है, वे विरोध करने पहुंच जाते हैं। कई बार पुलिस की मौजूदगी में भी विवाह संपन्न कराया गया। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि जोड़ा मंदिर की चौखट तक पहुंचता है, तो वैदिक रीति से विवाह कराने की पूरी कोशिश की जाती है। वैदिक विचारधारा और अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में की थी। यह संस्था जात-पात और भेदभाव को नकारते हुए अंतरजातीय विवाह और सामाजिक एकता को बढ़ावा देती है। यही वजह है कि यहां प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विधि-विधान के साथ सुरक्षित विवाह मंदिर समाज की बंदिशों से परेशान प्रेमियों के लिए सुरक्षित ठिकाना है। यहां विवाह पूरी कानूनी प्रक्रिया और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न होता है। शादी के लिए वर-वधू की न्यूनतम उम्र 21 साल (वर) और 18 साल (वधू) निर्धारित है। …………………………. शादियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेरिकी दुल्हन बनी भारतीय बहू:पेंड्रा के युवक ने अमेरिकी युवती से रचाई शादी, भारतीय रीति-रिवाजों से अमरकंटक में हुआ विवाह
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जहां अमेरिकी दुल्हन भारतीय बहू बनकर आई है। पेंड्रा के रहने वाले अंकित साहू सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, वे अमेरिकी में जॉब करते थे जहां उनकी मुलाकात कायला से हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here