मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने 3 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आशुतोष बागरी को बुरहानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। पिछले हफ्ते 2 मई को हुए 62 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर में बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार को झाबुआ का पुलिस अधीक्षक बनाया था। हफ्ते भर से बुरहानपुर में कोई एसपी पोस्टेड नहीं था। अब 17वीं बटालियन भिंड के कमांडेंट आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी बनाया है। इन तीन अफसरों के हुए तबादले यह खबर भी पढ़ें… 62 IPS के तबादले… विवाद के बाद एसपी भोपाल देहात-हटाए
राज्य सरकार ने शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इस फेरबदल में सबसे बड़ा असर जिलों और कमिश्नरी सिस्टम पर दिखा। प्रदेश के 55 जिलों में से 24 जिलों के एसपी बदले गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
