Homeमध्यप्रदेशइंदौर में निगमकर्मी ने युवक के सिर पर मारा डंडा:हंगामा कर रहे...

इंदौर में निगमकर्मी ने युवक के सिर पर मारा डंडा:हंगामा कर रहे युवक को लात-घूंसों से पीटा; नशे में धुत होकर पहुंचा था जाेन कार्यालय

इंदौर के द्वारकापुरी थाने के पास बने नगर निगम के जोन नंबर 14 के कार्यालय में शनिवार शाम जमकर हंगामा हुआ। यहां एक शराब के नशे में धुत युवक के सिर पर नगर निगम के एक कर्मचारी ने डंडा मार दिया, वहीं अन्य कर्मचारियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। घटना का रविवार को वीडियो सामने आया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है और उस पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, हंगामा करने वाले युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। द्वारकापुरी पुलिस ने मनोज उर्फ गोलू पिता शंकर राव भोंडवे निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी को हिरासत में लिया है। मनोज शनिवार को नशे की हालत में थाने के पास बने नगर निगम के जोन कार्यालय में घुस गया था। इस दौरान उसने काफी देर तक हंगामा किया। जोन अध्यक्ष की गाड़ी के आगे लेट गया युवक नशे में धुत युवक कार्यालय में खड़ी जोन अध्यक्ष व पार्षद शानू शर्मा की गाड़ी के आगे लेट गया। उसने नगर निगम की गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की। यहां नगर निगम के मस्टरकर्मी भरत पर भी मनोज ने हमला कर दिया। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। काफी देर बाद पास में बने थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज को पकड़कर अपने साथ ले गई। जब मनोज यहां हंगामा कर रहा था, तब पुलिस और नगर निगम के कई अधिकारी वीआईपी ड्यूटी में दशहरा मैदान में मौजूद थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here