Homeदेशजम्मू-कश्मीर में शराबबंदी की मांग को लेकर BJP का प्रदर्शन:कई नेता हिरासत...

जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी की मांग को लेकर BJP का प्रदर्शन:कई नेता हिरासत में; CM अब्दुल्ला बोले- लोग अपनी मर्जी से पीते हैं

जम्मू-कश्मीर को 100 दिनों के भीतर नशा मुक्त बनाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच रविवार को एक पत्रकार के सवाल पर मुख्यमंत्री के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अब्दुल्ला ने कहा था कि लोग अपनी मर्जी से शराब का सेवन करते हैं। सरकार किसी को भी शराब की दुकानों पर जाने के लिए मजबूर नहीं कर रही है। उन्होनें कहा, ये दुकानें उन लोगों के लिए हैं जिनका धर्म उन्हें शराब पीने की इजाजत देता है। जम्मू-कश्मीर में अभी तक किसी भी सरकार ने इन दुकानों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। इसी मुद्दे पर श्रीनगर में शुक्रवार को BJP ने जम्मू-कश्मीर में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास की ओर मार्च करने से रोक दिया। प्रदर्शन की दो तस्वीरें शराबबंदी की मांग को लेकर नारेबाजी हुई अधिकारियों के अनुसार, बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता राम मुंशी बाग पार्क के पास इकट्ठा हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक दिया और कुछ नेताओं को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस ने सभी BJP कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्वक वहां से हटा दिया। BJP बोली- श्रीनगर संतों और सूफियों की भूमि जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा- बीजेपी कश्मीर में हर तरह के नशे के खिलाफ है। वे शराब का समर्थन कर रहे हैं। यह उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो राजस्व के लिए शराब का समर्थन कर रहे हैं। ————— ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- राहुल 22 साल में 54 बार विदेश गए:फंडिंग किसने की; कांग्रेस ने PM के 76 देशों के 96 दौरों की लिस्ट जारी की भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाया। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा- राहुल गांधी ने पिछले 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की हैं। सितंबर 2025 में सीक्रेट यात्राएं भी की हैं। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here