Homeदेशतमिलनाडु में 1.31 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में ₹5,000 ट्रांसफर:CM स्टालिन बोले-...

तमिलनाडु में 1.31 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में ₹5,000 ट्रांसफर:CM स्टालिन बोले- सत्ता में वापसी पर हर महीने ₹2000 देंगे; BJP बोली- ये चुनाव का डर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को बताया कि उनकी सरकार ने कलैगनार महिला अधिकार योजना के तहत राज्य की 1.31 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में ₹5,000 जमा किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि इसमें से ₹3,000 फरवरी, मार्च और अप्रैल महीने की किस्तों के लिए पहले ही दे दिए गए हैं। इसके अलावा ₹2,000 समर स्पेशल पैकेज के रूप में दिए गए हैं। यानी कुल मिलाकर हर लाभार्थी महिला को ₹5,000 मिले हैं। स्टालिन ने कहा कि कुछ लोग चुनाव का हवाला देकर इस योजना की रकम रोकना चाहते थे, लेकिन उनकी सरकार ने पहले ही पैसे भेज दिए ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हो। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) फिर से सत्ता में आती है, तो महिलाओं को मिलने वाली ₹1,000 की मासिक सहायता बढ़ाकर ₹2,000 कर दी जाएगी। तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और चुनाव इस साल के पहले छह महीनों में होने की संभावना है। पिछली बार 2021 में स्टालिन की पार्टी ने बहुमत हासिल किया था। BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने स्टालिन के इस कदम को चुनाव के डर और बुखार से प्रेरित बताया। सुंदरराजन ने कहा कि राज्य सरकार बेवजह केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। TVK की रैली में एक शख्स की मौत वहीं तमिलनाडु के सलेम में TVK चीफ विजय की रैली में 37 साल का एक शख्स सीने में दर्द की शिकायत के बाद गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूरज नाम का शख्स महाराष्ट्र का रहने वाला था और कई सालों से सलेम में रहता था। सूरज की कुछ समय पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। AIADMK ने ₹2,000 पेंशन देने का वादा किया चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने बुज़ुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर लोगों की पेंशन ₹1,200 से बढ़ाकर ₹2,000 करने का वादा किया है। साथ ही छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने, राशन कार्ड धारकों को साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर देने और महिलाओं को बिना ब्याज लोन देने का वादा भी किया गया है। अन्य राज्यों में महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक मदद-

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here