इंदौर में रात को सड़कों पर घूम रही लेडी कॉन्स्टेबल से एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। पैदल जा रही कॉन्स्टेबल के पास एक्टिवा सवार युवक आया और बोला- सिंगल हो क्या, साथ चलोगी? दरअसल, इंदौर में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मनचलों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विजय नगर इलाके में स्टिंग ऑपरेशन चलाया। इसके तहत रविवार देर रात 12 बजे से लेकर 1 बजे तक दो महिला पुलिसकर्मियों को मेघदूत गार्डन के बाहर घूमने के लिए भेजा गया था। जिन्होंने टीम के साथ मिलकर एक मनचले को रंगे हाथ पकड़ा। कार में मौजूद थी पुलिस की टीम एसीपी पराग सैनी ने बताया कि स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कार सवार एक टीम लेडी कॉन्स्टेबल के आसपास मौजूद थी। कैमरे के जरिए पूरी गतिविधियों पर नजर रखी गई। आरोपी की हरकत सामने आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही वह अपनी हरकत के लिए माफी मांगने लगा। आईटी कंपनी में काम करता है आरोपी कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पहचान 27 वर्षीय सर्वेश साहू के रूप में हुई है। सागर का रहने वाला सर्वेश इंदौर की एक आईटी कंपनी में काम करता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अक्सर अकेली महिलाओं को देखकर उनसे छेड़छाड़ करता था। ये खबर भी पढ़ें… छात्राएं बोलीं- ‘गोद में बैठाते हैं…अंडरगारमेंट्स में हाथ डालते हैं’ छतरपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में 6 से ज्यादा छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ये छात्राएं रोती हुई घर लौटीं। परिजन से कहा- क्लास में शिक्षक बहुत ही गंदी हरकत करते हैं। मास्टर जी गोद में बिठाते हैं। अंडरगारमेंट्स में हाथ डालते हैं। पढे़ं पूरी खबर…
