Homeमध्यप्रदेशपांच बसें जलीं, एक के बाद एक 4 धमाके हुए:इंदौर की अवैध...

पांच बसें जलीं, एक के बाद एक 4 धमाके हुए:इंदौर की अवैध पार्किंग में वेल्डिंग के दौरान हादसा; चश्मदीद बोले- गैस सिलेंडर भी फटे

इंदौर के नवलखा इलाके में खड़ी 5 बसों में आग लग गई। इसकी लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के दौरान 4 धमाके भी सुनाई दिए। ये गैस सिलेंडर फटने के जैसे थे। फिलहाल, इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना नवलखा इलाके में तीन इमली के पास सोमवार सुबह की है। यहां बसें पार्क की जाती हैं। पार्किंग में 20 से ज्यादा बसें खड़ी थीं प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह एक बस में मरम्मत का काम किया जा रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग के दौरान बस ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में लपटें एक के बाद एक पांच बसों तक पहुंच गई। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि हादसे के वक्त मौके पर 20 से ज्यादा बसें खड़ी थीं। आनन-फानन में इन्हें यहां से हटाया गया। आसपास रिहायशी बस्ती होने की वजह से लोगों में घबराहट फैल गई। वे घरों से बाहर निकल आए। देखिए, हादसे की 4 तस्वीरें… पार्षद बोले- कई बार शिकायत की स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा ने कहा- रिहायशी इलाके में निजी बसों की पार्किंग और मरम्मत को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। सुनवाई नहीं होने से हमेशा बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। पार्षद शर्मा मौके पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा- जब तक बसें यहां से नहीं हटतीं और इसका समाधान नहीं निकलता, मैं धरने पर ही बैठा रहूंगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here