Homeमध्यप्रदेशट्रक ने बाइक को कुचला, सास-बहू और नातिन की मौत:गाड़ी छोड़कर भागा...

ट्रक ने बाइक को कुचला, सास-बहू और नातिन की मौत:गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर; गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

मुरैना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट सिविल लाइन थाना इलाके में नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे हुआ। इसमें सास, बहू और नातिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। हादसे में इनकी गई जान 1. रामरती पत्नी रामबरन जाटव उम्र 45 साल निवासी हिंगोना 2. पूनम पत्नी दिलीप जाटव उम्र 25 साल निवासी हिंगोना 3. काव्या पुत्र दिलीप जाटव उम्र 2 साल निवासी हिंगोना बाइक चालक रामबरन जाटव उम्र 46 साल निवासी हिंगोना को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here