Homeमध्यप्रदेशबाइक समेत पुलिया से नीचे गिरे 3 युवक, मौत:सिवनी-मालवा में ग्रामीणों ने...

बाइक समेत पुलिया से नीचे गिरे 3 युवक, मौत:सिवनी-मालवा में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी; अबतक तीनों की पहचान नहीं

सिवनी मालवा के ग्राम हथनापुर स्थित कीर ढाबे के पास गुरुवार सुबह पुलिया के नीचे तीन अज्ञात युवकों के शव मिले। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे टू व्हीलर और तीन शव पड़े देखे। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि तीनों बाइक समेत पुलिया से नीचे गिरे और मौत हो गई। तीन तस्वीरें देखिए… तीनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि देखने से तो हादसा ही लग रहा है। हो सकता है कि देर रात तीनों युवक टू व्हीलर समेत पुलिया से नीचे गिरे हों, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस सिवनी मालवा पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की वजह की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मृतकों की पहचान, पता और यात्रा की दिशा का पता चल सके। फिलहाल, इसे हादसा ही माना जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें… तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 5 फीट उछला रायसेन जिले में तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को टक्कर मार दी। कर्मचारी हवा में 5 फीट तक उछला, फिर सड़क पर आ गिरा। कार ड्राइवर ने गाड़ी बैक की। कर्मचारी उसके पिछले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here