Homeदेशराजस्थान के जोधपुर IIT में पानी खत्म:दिल्ली की 3 हजार बसों में...

राजस्थान के जोधपुर IIT में पानी खत्म:दिल्ली की 3 हजार बसों में पानी मिलेगा; यूपी और बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश

भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरे। इससे तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई। बिहार के 10 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बारिश के बाद गोपालगंज के सदर हॉस्पिटल में पानी भर गया। बेगूसराय में ओले भी गिरे। यूपी के 8 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 62 जिलों में आंधी, बिजली गिरने की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर और दमोह में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म जगह रही। यहां तापमान 44.6°C और बीकानेर में 44.2°C रहा। जोधपुर IIT में पानी खत्म होने के कारण स्टूडेंट के लिए पानी के टैंकर्स की व्यवस्था की गई। वहीं महाराष्ट्र के वर्धा और चंद्रपुर में पारा 44°C रहा। दिल्ली में तेज गर्मी को देखते हुए सरकार ने जलदूत अभियान के तहत शहर के 23 बड़े बस टर्मिनलों और करीब 3 हजार डीटीसी बसों में यात्रियों के लिए मुफ्त पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। मई में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने मई में देश में सामान्य से बारिश होने और कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही अलग-अलग इलाकों में टेम्परेचर मिला-जुला रहेगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है। असम, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ अलग-अलग स्थानों पर (7-20 cm) बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान आया। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 3 मई: 4 मई: देशभर के मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here