Homeमध्यप्रदेशपन्ना में केन नदी पुल पर बस-डंपर की भिडंत:ड्राइवर्स समेत 24 दर्जन...

पन्ना में केन नदी पुल पर बस-डंपर की भिडंत:ड्राइवर्स समेत 24 दर्जन से अधिक यात्री घायल, दोनों ओर जाम लगा

पन्ना जिले में अमानगंज और पवई के बीच केन नदी के पुल पर बुधवार रात बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों ड्राइवरों समेत 24 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। छतरपुर से नागपुर जा रही यात्री बस (MP 20 ZW 2578) सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही टेढ़ीधार पुल के बीच पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह पिचक गए। रेस्क्यू और घायलों का हाल हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला और अमानगंज और पवई के अस्पतालों में भर्ती कराया। जिन यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लगा लंबा जाम पुल के ठीक बीच में एक्सीडेंट होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाने और जाम खुलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here