Homeछत्तीसगढ़झाड़ू लगाने वाली की बेटी 12वीं की टॉपर:बैंकर बनना चाहती है मानसी,...

झाड़ू लगाने वाली की बेटी 12वीं की टॉपर:बैंकर बनना चाहती है मानसी, पिता चल बसे, 9000 की सैलरी में मां ने पालीं 5 बेटियां

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी हो गए हैं। रायपुर जिले के मंदिर हसौद की रहने वाली मानसी टंडन ने 12वीं(कॉमर्स) की टॉप-10 लिस्ट में जगह बनाई है। मानसी की मां सफाई मित्र हैं वे, रायपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाने का काम करती हैं। दैनिक भास्कर डिजिटल टीम मानसी टंडन के घर पहुंची, तो वहां किसी जश्न का शोर नहीं था। एक साधारण घर, रोजमर्रा की जिम्मेदारियों में व्यस्त परिवार और घर के बारमदे में चूल्हे के सामने खाना बनाती एक बेटी, यही थी प्रदेश की टॉप-10 में जगह बनाने वाली मानसी, जिसने 96.40% अंक हासिल किया है। मानसी उस समय घर के काम में जुटी थीं। चूल्हे पर खाना बनाते हुए भी उसकी आंखों में भविष्य के बड़े सपने साफ नजर आ रहे थे। मां सड़कों पर झाड़ू लगाती है मानसी की मां नंदिनी नगर पालिका में सफाई मित्र हैं। वे सुबह सड़कों पर झाड़ू लगाकर परिवार चलाती हैं, उनकी सैलरी 9 हजार रुपए है। 3 साल पहले मानसी के पिता का निधन हो गया था, उस वक्त मानसी 10वीं में थीं। पिता के जाने के बाद पांच बेटियों की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई। आर्थिक संकट के बावजूद उन्होंने बेटियों की पढ़ाई नहीं रुकने दी। आज उनकी इसी मेहनत का परिणाम है कि मानसी ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। इंटरनेट और AI से भी ली मदद मानसी ने कहा कि रिजल्ट देखकर बहुत खुश हूं। उम्मीद नहीं थी मैं टॉप करूंगी, लेकिन 90 से ज्यादा प्रतिशत लाने का मैंने टारगेट रखा था। मानसी ने बताया कि वे रोजाना पढ़ाई करती थी। एग्जाम के टाइम में शाम 6 बजे से 9 बजे तक पढ़ती थी। स्कूल और कोचिंग में मैम हमें पढ़ाई के लिए गाइड करती थीं, जिसे मैंने फॉलो किया। मेरी बेटी खूब पढ़े और अधिकारी बने मानसी की मां नंदिनी ने बताया कि बेटी के टॉप-10 में आने से परिवार में बेहद खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें मानसी की सफलता के बारे में पता चला तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ। नंदिनी ने कहा कि उनकी पांच बेटियां हैं और मानसी की इस उपलब्धि ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी बेटी को आगे भी खूब पढ़ाना चाहती हैं, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके। मां के कंधों पांच बेटियों की जिमेंदारी मानसी की मां नंदिनी ने बताया कि उनके पति के जाने के बाद पांच पांच बेटियों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। आर्थिक संकट के बावजूद बेटियों की पढ़ाई नहीं रुकने दी। घर में मानसी से दो बड़ी बहनें कॉलेज में पढ़ रही हैं। मानसी तीसरे नंबर की बेटी है और उनकी दो छोटी बेटी स्कूल में हैं। नंदिनी ने बताया कि पति के जाने के बाद मुझे मेरे देवर और मेरे भाई यानी ससुराल और मायके दोनों का सपोर्ट भी मिलता है। पेपर लीक के बाद डर लगा मानसी ने बताया कि हिन्दी का पेपर लीक होने की खबर सुनकर काफी घबरा गई थी। क्योंकि हिन्दी का पेपर बहुत अच्छा गया था, इसलिए मन में डर था कि आगे फिर से एग्जाम होगा तो कैसे सवाल पूछे जाएंगे। दोस्त भी काफी घबरा गए थे। लेकिन उस मुश्किल समय में उन्होंने खुद को संभालते हुए अपने दोस्तों को भी हौसला दिया। मानसी ने कहा कि बड़ी दीदी ने समझाया कि ज्यादा तनाव मत लो, जो होगा अच्छा होगा। इसके बाद मैं दोबारा पढ़ाई में जुट गई और दूसरा पेपर भी अच्छा गया। बैंकिग सेक्टर में बनाना है करियर भविष्य की योजनाओं पर मानसी ने कहा कि वे बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहती हैं और एक बड़ी अधिकारी बनना उनका सपना है। मानसी ने अपनी सफलता पर कहा कि इसमें सबसे बड़ा योगदान उनकी मां, बहनों, शिक्षकों और स्कूल के मार्गदर्शकों का है। मानसी के मुताबिक यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वे मंदिर हसौद क्षेत्र से दूसरी छात्रा है जिन्होंने बारहवीं की मैरिट लिस्ट में जगह बनाई है। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ बोर्ड 12th रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी: जिज्ञासु ने किया टॉप, पिता की किराना दुकान, टॉपर बोली- पढ़ाई में AI की ली मदद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी हो गए हैं। कुल 83.04% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स के नाम हैं। इसमें 33 लड़कियां हैं। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है। जिज्ञासु ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here