Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में पानी के टैंकर को आयशर ने मारी टक्कर:अगला हिस्सा बुरी...

उज्जैन में पानी के टैंकर को आयशर ने मारी टक्कर:अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाला, इंदौर ले जाते वक्त मौत

उज्जैन जिले के नलवा में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में आयशर वाहन के चालक की मौत हो गई। बड़नगर रोड स्थित एवी एग्रो प्लांट के सामने आयशर और पानी के टैंकर के बीच टक्कर हुई थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चावल से भरा आयशर वाहन सामने चल रहे पानी के टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आयशर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन के चरक भवन में रखा है। हादसे की सूचना मिलते ही चिंतामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here