प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में महिला नारी वंदन सम्मेलन में पहुंच गए हैं। वे खुली जीप में थे। हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए मंच तक गए। पीएम के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी जीप पर सवार थे। BLW ग्राउंड में 25 हजार से ज्यादा महिलाएं मौजूद हैं, जिनमें से राजनीति, स्वयं सहायता समूह, चिकित्सा आदि वर्गों की 44 महिलाएं मंच पर बैठाई गई हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 6,332 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के दौरे पर काशी पहुंचे हैं। मंगलवार दोपहर 1:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से बरेका गेस्ट हाउस आए। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री का 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले पीएम नवंबर, 2025 में काशी आए थे। मोदी बुधवार को काशी से हरदोई जाएंगे। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। तस्वीरें देखिए… PM के काशी दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
