छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजे कल दोपहर ढाई बजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परिणाम औपचारिक रूप से घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी। 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट मंडल की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर सीधे रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों की साल भर की मेहनत, तैयारी और उम्मीदों का परिणाम कल सामने होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की अपील इस मौके पर विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें। अच्छे अंक आने पर आगे की तैयारी में जुटें, वहीं अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न आने पर निराश होने की बजाय नए अवसरों पर ध्यान दें। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में उत्सुकता और हलचल का माहौल है। परीक्षा के बाद से छात्र-छात्राएं रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जो कल दोपहर तक खत्म हो जाएगा। रिजल्ट के साथ बढ़ेगी अगली तैयारी की हलचल रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट, कॉलेज प्रवेश और करियर विकल्पों को लेकर भी गतिविधियां तेज होंगी। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजर अब कल दोपहर 2:30 बजे पर टिकी हुई है। खबर में अपडेट जारी है…
