Homeमध्यप्रदेश9 लाख की बाइक से रेकी, सिर में गोली मारी:मामा ने शूटर...

9 लाख की बाइक से रेकी, सिर में गोली मारी:मामा ने शूटर हायर किए, 1 करोड़ की जमीन विवाद में मर्डर; भास्कर ने पहले ही बताया था

जबलपुर में सिविल इंजीनियर क्लेरेंस उर्फ राजा की हत्या मामा और उसके बेटे ने कराई थी। आरोपियों ने 9 लाख की बाइक से रेकी की। सिग्नल मिलते ही पीछा किया। सुबह 7 बजे चलती बाइक पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड फरार है। दैनिक भास्कर ने खुलासे से एक दिन पहले ही बताया था कि मामा और उसके बेटे ने साजिश रची थी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक करोड़ की जमीन के लिए शूटर हायर किए गए। रेकी के लिए अलग लोगों को लगाया गया। सभी के अलग-अलग किरदार तय थे। घात लगाए हमलावरों ने की फायरिंग एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह 7:50 बजे 39 वर्षीय क्लेरेंस एटकिंस अपने 5 वर्षीय बेटे को स्कूल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। रांझी के शिव शक्ति दवाखाना के पास पहले से घात लगाए हमलावर बिना नंबर की बाइक से पहुंचे। पिस्टल से सिर पर गोली मार दी। क्लेरेंस मौके पर गिर पड़े, जबकि आरोपी रांझी की ओर फरार हो गए। वारदात से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए… वारदात के बाद पुलिस एक्टिव, CCTV फुटेज खंगाले गए वारदात की सूचना मिलते ही सीएसपी रांझी सतीश कुमार साहू और थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में बिना नंबर की काली बाइक पर दो संदिग्ध भागते दिखे। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि रायपुर में करीब 15 एकड़ कृषि भूमि को लेकर विवाद था, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। क्लेरेंस ने जमीन को लेकर कोर्ट में सिविल सूट दायर किया था और रजिस्ट्री शून्य कराने के लिए स्टे लिया था। बाबा नेल्सन मध्यस्थ था और क्लेरेंस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन क्लेरेंस ने इनकार कर दिया। धमकी के बाद रची गई हत्या की साजिश पुलिस के अनुसार, क्लेरेंस को पहले धमकी दी गई थी कि प्रॉपर्टी में पार्टनरशिप नहीं देने पर उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इनकार के बाद बाबा नेल्सन और उसके बेटे प्रिंस ने हत्या की साजिश रची। प्रिंस ने मोहित ठाकुर, अर्पित कुशवाहा और तेजबल उर्फ अरुण रैकवार को वारदात के लिए तैयार किया। दो बाइक, चार आरोपी, पहले रेकी फिर फायरिंग पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी दो बाइक से सुबह 7:30 बजे बड़ा पत्थर क्षेत्र पहुंचे। मोहित ठाकुर और अरुण रैकवार ने क्लेरेंस के घर से निकलने की रेकी कर सिग्नल दिया। इसके बाद प्रिंस और अर्पित ने दूसरी बाइक से पीछा किया और शिवशक्ति चौराहे के पास सिर में गोली मारकर फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीनदयाल चौक के पास दबिश देकर तेजबल उर्फ अरुण रैकवार (20) को पकड़ा। पूछताछ में उसके साथियों के नाम सामने आए। इसके बाद बरेला टोल प्लाजा के पास से मोहित ठाकुर (20) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हार्ले डेविडसन समेत दो बाइक और मोबाइल जब्त एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि हत्यारों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद ली गई। आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल (कीमत करीब 15 लाख रुपए), एक सीडी 100 बाइक और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कवर्धा के केंट थाना निवासी मोहित ठाकुर (20) और नरसिंहपुर जिले के जमुनिया निवासी तेजबल उर्फ अरुण रैकवार (20) शामिल हैं। वहीं फरार आरोपियों में प्रिंस नेल्सन (22), अर्पित कुशवाहा और विकास उर्फ बाबा उर्फ रिंकू नेल्सन शामिल हैं। उनकी तलाश जारी है। ……………………………………… यह खबरें भी पढ़ें 1. जबलपुर में एक करोड़ की प्रॉपर्टी बनी इंजीनियर के मर्डर की वजह जबलपुर में सिविल इंजीनियर क्लेरेंस उर्फ राजा की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे छत्तीसगढ़ के रायपुर में करीब 1 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. जबलपुर में इंजीनियर के सिर में गोली मारकर हत्या जबलपुर के संजय नगर इलाके में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिविल इंजीनियर क्लेरिंस उर्फ राजा (32) रांझी जा रहा था। इसी दौरान चेहरा ढंके दो युवक बाइक से उसके पास पहुंचे और फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here