Homeमध्यप्रदेशवनकर्मी पर झपटा तेंदुआ, जमीन पर गिराया VIDEO:धार के धामनोद में 4...

वनकर्मी पर झपटा तेंदुआ, जमीन पर गिराया VIDEO:धार के धामनोद में 4 ग्रामीणों को भी घायल किया; रेस्क्यू की कोशिश में जुटी फॉरेस्ट टीम

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक तेंदुआ ने बस्ती में घुसकर महिला समेत 4 लोगों को घायल कर दिया। वन विभाग की टीम तेंदुआ पकड़ने पहुंची तो वनकर्मियों पर हमला कर भाग गया। तेंदुए के हमले का एक वीडियो सामने आया है। घटना धामनोद वन परिक्षेत्र के गुजरी डेहरिया में बुधवार सुबह की है। तेंदुए का पता लगाने के लिए वनकर्मियों को तैनात किया गया है। टीम में 50 से अधिक कर्मचारी हैं, जिनमें DFO विजय टी. नथम, धामनोद के SDO (वन) और मांडव रेंजर शामिल हैं। घायलों को धार जिला अस्पताल रेफर किया गया वन विभाग के मुताबिक, घायलों में वन रक्षक दद्दू सिंह, महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास डावर घायल हैं। उन्हें धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है। देखिए, तीन तस्वीरें… झाड़ियों से निकला और हमला कर दिया ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ अचानक झाड़ियों से निकलकर बस्ती में आया और हमला कर दिया। वह आसपास ही छिपा है। इससे इलाके में दहशत है। घायल वन रक्षक दद्दू सिंह ने कहा- हम तेंदुए की सर्चिंग के लिए गए थे। इसी दौरान उसने हमला कर दिया। एक ग्रामीण ने लाठी मारी, जिसके बाद वह भाग गया। धामनोद सिविल अस्पताल के डॉ. बबलू निगवाल ने बताया कि घायलों को पेट और कंधे के पास चोटें हैं। नाक के पास भी पंजे के निशान हैं। पांचों घायलों को इलाज के लिए धार रेफर किया गया है। रेस्क्यू के दौरान भीड़ से खतरा, DFO की अपील बड़वाह के डीएफओ भारत प्रकाश वर्मा ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान भीड़ का पास आना बेहद खतरनाक है। इससे जानवर घबरा सकता है। हमला कर सकता है। धार और बड़वाह की संयुक्त टीम पिछले 11 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। रेस्क्यू के लिए इंदौर से बुलाई टीम धार डीएफओ विजय टी नाथम ने बताया कि पुराने एबी रोड के दोनों ओर से बैरिकेडिंग की है। तेंदुआ अभी पुलिया के नीचे पाइप में बैठा है। जेसीबी की मदद से एक ओर से पाइप का मुंह बंद कर दूसरी ओर जाली और पिंजरा लगाया गया है। संभावना है कि अंधेरा होने के बाद तेंदुआ बाहर आ सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर पाइप के पास बकरी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि आसपास विंध्याचल और मांडव का पहाड़ी क्षेत्र है, यहां तेंदुए का मूवमेंट रहता है। हालांकि, यह बस्ती में पहली बार आया है। इससे पहले घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बॉम्बे-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 19 और 26 जनवरी को तेंदुआ देखा गया था। उसने सिमराली में बकरी का शिकार किया था। ये खबर भी पढ़ें… भेड़िए ने हमला किया, युवक ने उसे दबोचा खंडवा में भेड़िए ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। फिर दो बकरियों को मार डाला। शोर सुनकर एक युवक मौके पर पहुंचा और भेड़िए को दबोच लिया। काटने के बावजूद उसने उसे नहीं छोड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने भेड़िए को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here