Homeमध्यप्रदेशशाजापुर में बारात को लेकर दो पक्षों में विवाद:छह बाराती घायल, पांच...

शाजापुर में बारात को लेकर दो पक्षों में विवाद:छह बाराती घायल, पांच थाना से पुलिसबल बुलाया गया

शाजापुर जिले के बेरछा क्षेत्र में शनिवार रात बारात के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की है, जब बेरछा बायपास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास हिंदू समाज की बारात गुजर रही थी। इसी दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ट्रक निकालने को लेकर विवाद शुरू हुआ,जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हिंदू पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पांच थानों का पुलिसबल तैनात किया गया है। फरियादी रवि समोरा उम्र 32 साल निवासी बेरछा ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक शाहरूख शेख पिता इसराईल ने पहले गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कुछ देर बाद वह अन्य लोगों को लेकर लौटा और बारातियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि शाहरूख ने चाकू से सूरज भिलाला पर वार किया,जबकि राजू मिस्त्री ने अरिहंत जैन पर हमला किया। आरोपी हिरासत में पुलिस ने मामले में शाहरूख शेख,फखरूद्दीन का बेटा, वसीम पिता हनीफ खां,पप्पू पिता शरीफ खां,राजू पिता नसीरूद्दीन,इकरार पिता अकरम खां,अनिश पिता हन्नु पटेल,सद्दाम मंसूरी और ताजउद्दीन पिता अकबर खां को आरोपी बनाया है। सूत्रों के अनुसार, मामले में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। थाने पर भीड़ होने के कारण आरोपियों को सुरक्षा के मद्देनजर अन्य थाने में रखा गया है। मुस्लिम समाज का है ड्राइवर एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने बताया कि बारात निकलने के दौरान एक वाहन को रास्ता देने को लेकर कहासुनी हुई। वाहन मुस्लिम समाज का ड्राइवर चला रहा था, इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। घटना में घायल रवि की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अलर्ट मोड पर
बेरछा में रविवार को मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। तस्वीरें देखिए… पांच थानों की पुलिस तैनात मामले में एक हिन्दू पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है,जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्थिति को देखते हुए सुंदरसी, सलसलाई, सुनेरा,अकोदिया, शाजापुर थानों से पुलिस बल बुलाया गया। रात करीब 1 बजे एसडीएम मनीषा वास्कले और नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल मौके पर पहुंचे। बारातियों ने की नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने आक्रोश में तीखी टिप्पणियां भी कीं। एक युवक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हो पा रही है तो वे चूड़ियां भेंट कर देंगे। उन्हें पहन लीजिएगा। मौके पर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। थाने में हंगामा और बहस
घटना के बाद थाना परिसर में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित होकर गेट के सामने धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान समाज के लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। प्रदर्शनकारी आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग कर रहे थे। एडिशनल एसपी कुछ लोगों को थाने के अंदर लेकर गए, जहां बातचीत के दौरान एक बार फिर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभय और अधिकारियों के बीच बहस हुई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान थाना प्रभारी भरत किरार ने हस्तक्षेप कर लोगों को समझाइश दी। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और जुलूस निकालने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत होकर वापस लौट गए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here