Homeमध्यप्रदेशपंडोखर धाम में मंच पर डांस, नीचे टूटी कुर्सियां:महिला विधायक ने मंत्री...

पंडोखर धाम में मंच पर डांस, नीचे टूटी कुर्सियां:महिला विधायक ने मंत्री का हाथ जलाया; एमएलए की कुटाई करने वाले बाबा ‘फायर’ निकले

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। पंडोखर धाम में डांस कार्यक्रम के दौरान बवाल
दतिया के पंडोखर धाम में डांस कार्यक्रम के दौरान बवाल हो गया। इस आयोजन में भोजपुरी कलाकार आम्रपाली की प्रस्तुति चल रही थी। लोग कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी अचानक माहौल बदल गया। डांस कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। इधर, लोगों ने पंडाल में लगी कुर्सियां तोड़ दीं, कूलर गिरा दिए और बड़ी स्क्रीन भी उखाड़ दी। लोगों का कहना है कि पुलिस ने जबरन लाठीचार्ज किया और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। अब लोगों का आरोप है कि एक अच्छे-खासे कार्यक्रम की जबरन किरकिरी कर दी गई। विधायक ने बताई ‘कुटाई वाले बाबा’ की महिमा
दतिया में जिस बाबा ने भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को ‘कुटाई वाला आशीर्वाद’ दिया था, उनका एक और रूप सामने आया है। उनका बंदूक प्रेम दिखा है। उनके दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में वे फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे में वे बंदूकों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इधर, भरे मंच पर ‘कुटाई वाला आशीर्वाद’ लेने के बाद विधायक प्रदीप अग्रवाल सामने आए। उन्होंने कहा कि सिद्ध संत सीताराम जी महाराज एक सच्चे संत हैं और स्वभाव से ऐसे ही हैं। वे सभी को इसी प्रकार आशीर्वाद देते हैं। विधायक ने आगे कहा कि उन्हें भी महाराज से आशीर्वाद मिला है और वे पहले भी कई बार उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। उनका प्यार, स्नेह और डांट, सब उन्हें मिला है। वे सच्चे और निरंकारी संत हैं। प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि उनका वीडियो सामने आने के बाद सीताराम महाराज को लेकर कई बातें मीडिया में कही जा रही हैं। लेकिन किसी भी संत के बारे में लिखने या बोलने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। भावुक हो गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने मंच से कहा- मैं न मंत्री बनना चाहता हूं, न ही मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं, लेकिन हम सब मिलकर कांग्रेस की सरकार बने, इसके लिए खून की अंतिम बूंद तक न्योछावर करना चाहता हूं। इसके बाद जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार बनाने में पूरा सहयोग करें। इसी दौरान वे थोड़े इमोशनल हो गए। दरअसल, इस कार्यक्रम में कई ब्लॉक अध्यक्षों ने भी संबोधन किया और जीतू पटवारी की शान में कशीदे पढ़े। इस दौरान मंच पर बैठे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के चेहरे के भाव बदले-बदले से नजर आए। इसके बाद जीतू पटवारी ने माइक संभाला और अपनी मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है, जिसके लिए सभी को बढ़-चढ़कर योगदान देना होगा। विधायक ने गलती से मंत्री का हाथ जला दिया
बुरहानपुर में भाजपा विधायक मंजू दादू ने अनजाने में मंत्री तुलसीराम सिलावट का हाथ जला दिया। दरअसल, मंत्री तालाब गहरीकरण कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां पूजा भी की गई। पूजा के दौरान मंत्री के पास बैठीं नेपानगर की विधायक मंजू दादू अगरबत्ती घुमा रही थीं। इसी दौरान अगरबत्ती मंत्री तुलसीराम सिलावट के हाथ से छू गई, जिससे उनका हाथ हल्का-सा जल गया। मंत्री ने तुरंत हाथ झटककर दूर किया। अपनी इस गलती पर विधायक मुस्कुराईं और मंत्री से हाथ जोड़कर माफी मांगी। हालांकि, पूजा के इस कार्यक्रम के दौरान माहौल हल्का-फुल्का रहा और हंसी-ठिठौली भी होती रही। इनपुट सहयोग – राधावल्लभ मिश्रा (दतिया), विजय सिंह बघेल (भोपाल), रईस सिद्दिकी (बुरहानपुर) ये भी पढ़ें –
सिलेंडर रखकर मंत्री का रास्ता रोका: कलेक्टर को लगी मिर्ची, लेडी अफसर बोलीं- मुझे दीदी मत कहना सीधी में मंत्री राधा सिंह नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में शामिल होने आई थीं, लेकिन नारियों ने उन्हें अपनी शक्ति दिखा दी। सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर उनका रास्ता रोक दिया। हालांकि मंत्री अपनी गाड़ी में ही बैठी रहीं। वे बाहर नहीं आईं। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here