Homeमध्यप्रदेशजमीन के अंदर 'दुर्गावती' ने 10 मीटर सुरंग बनाई:पहली बार देखिए कैसे...

जमीन के अंदर ‘दुर्गावती’ ने 10 मीटर सुरंग बनाई:पहली बार देखिए कैसे बन रही भोपाल मेट्रो की सुरंग; दूसरी टीबीएम भी जल्द उतरेगी

भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ‘दुर्गावती’ ने 10 मीटर से ज्यादा सुरंग बना दी है। इसमें 7 मीटर टेम्पेरी और 3.3 मीटर स्थायी सुरंग हैं। वहीं, दूसरी टीबीएम को भी जमीन में उतारने की तैयारी है। यानी, दोनों ओर से ही टीबीएम जमीन के अंदर मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड रूट तैयार करेगी। बता दें कि 30 मार्च को टीबीएम को जमीन के अंदर 24 मीटर गहराई में उतारा गया था। इसके बाद कुल 3.39 किलोमीटर लंबी सुरंग की खुदाई की जा रही है। इसमें दो स्टेशन भी बनेंगे। मेट्रो अफसरों की माने तो अगले 2 साल में अंडरग्राउंड रूट का काम पूरा कर लिया जाएगा। ज्यादा गहराई होने से वाइब्रेशन कम होगा मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, इस अत्याधुनिक निर्माण प्रक्रिया के तहत टीबीएम को सतह से लगभग 24 मीटर (करीब 75 फीट) की गहराई में उतारा गया है। इस गहराई पर सुरंग निर्माण किए जाने से सतह पर न्यूनतम कंपन (वाइब्रेशन) होता है। निर्माण कार्य के दौरान उन्नत तकनीकों के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रोजेक्ट के अंतर्गत सभी कार्य संरचनाओं को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं तकनीकी प्रोटोकॉल के अनुरूप किए जा रहे हैं। प्रदेश में पहली बार दो टनल मशीनें उतरेंगी जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पहली बार इस प्रकार की दो टनल बोरिंग मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। यह सुरंग ऐशबाग से सिंधी कॉलोनी के बीच निर्मित की जा रही है, जो भोपाल रेलवे स्टेशन एवं नादरा बस स्टैंड जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगी। टीबीएम तकनीक को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह घनी आबादी वाले एवं संवेदनशील शहरी क्षेत्र के नीचे उच्च सटीकता और सुरक्षा के साथ कार्य कर सके। इनके प्रयासों से रफ्तार पकड़ रही मेट्रो मेट्रो प्रोजेक्ट को भोपाल नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD), रेलवे, पुलिस विभाग, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का सहयोग मिल रहा है। सुभाषनगर से करोंद के बीच काम जारी भोपाल में एम्स से करोंद चौराहे तक ऑरेंज लाइन का काम चल रहा है। सुभाषनगर से एम्स के बीच 6 किमी लंबा प्रायोरिटी कॉरिडोर है। जहां पर मेट्रो चल रही है। इसी लाइन के सेकंड फेज यानी, सुभाषनगर से करोंद के बीच काम चल रहा है। यहां पर मेट्रो अंडरग्राउंड भी गुजरेगी। जिसकी खुदाई की शुरुआत हो गई है। अफसरों की मौजूदगी में टीबीएम चालू की गई। यह रेड सी प्लाजा के पास से पुल पातरा की दिशा में आगे बढ़ेगी। दो स्टेशन, 180 मीटर रहेगी लंबाई इस कॉरिडोर में भोपाल और नादरा, दो अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जिनकी लंबाई करीब 180-180 मीटर होगी। टीबीएम से बनी सुरंग 3.39 किमी तक जाएगी। इसके बाद बड़ा बाग के पास नादरा स्टेशन के आगे 143 मीटर स्लोप के जरिए मेट्रो फिर जमीन के ऊपर आ जाएगी। अंडरग्राउंड स्टेशन के तीनों फ्लोर पर कहां, क्या होगा

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here