भास्कर संवाददाता| जावर कृषि उपज मंडी में अनाज तिलहन व्यापारी संघ की आवश्यक बैठक अन्नपूर्णा मंदिर में हुई। बैठक में व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद संघ के नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से मंडी एसोसिएशन का अध्यक्ष विजेंद्र जैन को बनाया गया। व्यापारी संघ की ओर से नए अध्यक्ष विजेंद्र जैन का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। विजेंद्र जैन ने कहा कि व्यापारियों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर सभी के सहयोग से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हमेशा व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। बैठक में अन्य पदाधिकारी भी चुने गए। सचिव जितेंद्र माहेश्वरी बने। कोषाध्यक्ष नटवर राठौर बने। उपाध्यक्ष दिलीप जैन बने। सदस्य के रूप में पंकज अजमेरा, संरक्षक संतोष महेश्वरी, नरेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश अजमेरा, आनंद कुमार, श्याम माहेश्वरी, अनिल अजमेरा, गोपाल भंसाली को शामिल किया गया।
