भास्कर संवाददाता| आष्टा ग्राम पंचायत अमरपुरा में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने ग्राम अमरपुरा में बनने वाली धर्मशाला का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल पटेल, किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ईलाही, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, सिद्दीकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया, सरपंच दयाराम जाट सहित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की मांग पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने धर्मशाला के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है। अमरपुरा में सेंधव समाज धर्मशाला व मांगलिक भवन के भूमिपूजन के मौके पर विधायक ने गांव के प्रवेश स्थल पर प्रवेश द्वार बनाने की भी घोषणा की। विधायक ने कहा कि यह भवन गांव में होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनेगा।
