Homeछत्तीसगढ़स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट:थ्री-स्टार होटल में...

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट:थ्री-स्टार होटल में युवतियां संदिग्ध हालत में मिली, आपत्तिजनक सामान भी बरामद, संचालक-होटल मैनेजर अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। सोमवार रात पुलिस ने थ्री-स्टार ट्रिनिटी होटल की 7वीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में दबिश दी। इस दौरान 3 युवतियां संदिग्ध हालत में मिली। इसके अलावा मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रिनिटी होटल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर और 6 हजार रुपए देकर स्पा सेंटर भेजा। इनपुट मिलते ही पुलिस छापा मारा और पूरे मामले का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने स्पा संचालक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई युवतियां इंदौर, कोलकाता और असम की रहने वाली हैं। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कार्रवाई से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी जानकारी के मुताबिक, शहर के बीचों-बीच थ्री-स्टार ट्रिनिटी होटल स्थित है। होटल के 7वें मंजिल पर सनराइज स्पा एंड सैलून का संचालन किया जा रहा था। लेकिन इसके आड़ में देह व्यापार का खेल जारी था। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। पहले पुलिस ने अपने एक पॉइंटर को ग्राहक बनाया और 6 हजार कैश देकर स्पा सेंटर भेजा। वह अंदर पहुंचा और डील करने लगा। इस दौरान संयुक्त टीम ने दबिश दी। इस दौरान अलग-अलग तीन कमरों में तीन युवतियां संदिग्ध हालत में मिली। इसके अलावा मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी पुलिस ने तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। स्पा संचालक विनयकांत बरगट (43) ने पूछताछ में बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने और अवैध तरीके से कमाई के लिए स्पा सेंटर में लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी। हालांकि, पुलिस स्पा संचालक को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। इसी मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह (48) को भी हिरासत में लेकर थाने लाया और बाद में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, पॉइंटर की ओर से दिए गए 6 हजार रुपए कैश, स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर और साल 2024 से संबंधित किरायानामा जब्त किया है। दुर्ग जिले का रहने वाला है संचालक जांच में सामने आया है कि आरोपी संचालक विनयकांत बरगट दुर्ग जिले के जोन-2, लोहिया रोड, एकता चौक के पास का रहने वाला है। पुलिस ने संचालक और होटल मैनेजर के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here