Homeमध्यप्रदेशजनरल नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट बंद किए जाएंगे:मप्र में इस बार नर्सिंग में...

जनरल नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट बंद किए जाएंगे:मप्र में इस बार नर्सिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा नहीं, 12वीं के आधार पर प्रवेश

मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की व्यवस्था बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक जनरल नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (जीएनएसटी) के जरिए होने वाले प्रवेश को खत्म कर 12वीं के अंकों के आधार पर सीधे प्रवेश देने पर विचार किया जा रहा है। शनिवार को अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने नर्सिंग काउंसिल के कार्यों की समीक्षा की, जिसमें अगले शैक्षणिक सत्र से इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) की तर्ज पर एक समान प्रवेश नियम लागू करने पर चर्चा हुई। फिलहाल मध्यप्रदेश में तीन वर्षीय जीएनएम कोर्स में प्रवेश जीएनएसटी के जरिए होता है, जिसे कर्मचारी चयन मंडल आयोजित करता है। मप्र नर्सिंग काउंसिल की अध्यक्ष डॉ. बीनू कुशवाहा के मुताबिक, नर्सिंग कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्याप्त स्टूडेंट्स सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी की जा रही है। कई राज्यों में नीट के अंकों के आधार पर प्रवेश… अगर प्रस्ताव लागू होता है, तो छात्रों को अलग से नर्सिंग प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। एडमिशन सीधे 12वीं के अंकों के आधार पर होगा, जिससे राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की भूमिका खत्म हो जाएगी। कई राज्यों में नीट के अंकों के आधार पर ही नर्सिंग में प्रवेश दिया जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here