दिल्ली में बॉयफ्रेंड की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद दूसरे दिन बिलासपुर में रहने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड ने खुदकुशी कर ली। नाबालिग ने बुआ के घर में फांसी लगाकर जान दी। 6 महीने पहले बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड को भगाकर अपने नाना-नानी के घर ले गया था। बाद में परिजनों ने गर्लफ्रेंड को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया था। बाल संप्रेक्षण गृह में रखने के बाद उसे परिजनों के हवाला कर दिया गया था। जिसके बाद से दोनों अलग-अलग रहने लगे। जिससे नाराज बॉयफ्रेंड ने पहले फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद लड़की ने भी सुसाइड किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड कोरिया जिले के रहने वाले थे। 16 साल की नाबालिग की विजय से जान पहचान हुई। दोनों में दोस्ती हुई। जो बाद में प्यार में बदल गई। सितंबर 2025 को बॉयफ्रेंड अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को लेकर नाना-नानी के घर दिल्ली चला गया। उन्होंने विरोध किया और दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस नाबालिग को साथ ले गई और बाल संप्रेक्षण गृह में रखा। इसके बाद लड़की के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। करीब 15 दिनों तक नाबालिग दिल्ली में रही। लेकिन परिजन संप्रेक्षण गृह नहीं जा पाए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लड़की को अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह भिजवाया। जहां से उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। बाद में परिजनों ने उसे बिलासपुर में रहने वाली बुआ के घर भेज दिया। दोस्त ने दी सुसाइड की जानकारी इस बीच रविवार को गर्लफ्रेंड से बिछड़ने से नाराज बॉयफ्रेंड ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी नाबालिग गर्लफ्रेंड को उसके दोस्त ने दी। जिसके बाद से वह गुमसुम रहने लगी और मरने की बात भी कहती रही। हालांकि, परिजनों ने उसे समझाइश दी। साथ ही पढ़ाई और परिवार पर ध्यान देने को कहा और रविवार की पूरी रात उस पर नजर रखी। सोमवार सुबह उसने परिजनों के साथ नाश्ता किया, लेकिन उसका व्यवहार सामान्य नहीं था। चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगाई करीब 11 बजे जब घर के सदस्य अपने-अपने काम में लगे थे, तभी उसने कमरे में अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों ने दरवाजा खोला तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। बिलासपुर में बुआ के घर आई थी लड़की इस पूरे मामले में थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि नाबालिग लड़की की बुआ वसुंधरा गुप्ता तोरवा में पंप हाउस के पास रहती है। 10-12 दिन पहले वो अपने मायके गई थी। तभी लड़की को अपने पास लेकर आ गई थी। मामले की जांच की जा रही है। ………………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में 6वीं मंजिल से कूदी युवती,VIDEO:सिर फटने से गई जान, बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका; सहेली संग किराए के फ्लैट में रहती थी रायपुर में 6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को आशंका है कि युवती ने बॉयफ्रेंड से विवाद होने के बाद अपनी जान दे दी है। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद युवती का सिर बुरी तरह फट गया। आसपास खून बिखर गया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
