रतलाम जिले के करमदी ग्राम पंचायत अंतर्गत मथुरी तालाब में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों के शव पानी में तैरते मिले। शव दिखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है। शव निकालने के लिए बुलाए गए गोताखोर तालाब से शवों को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है ताकि मृतकों की पहचान की जा सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है, जो साक्ष्य जुटाकर जांच में मदद करेगी। पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी में ले लिया है। पुलिस ने बताया— उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे के अनुसार, तालाब से मिले दोनों शव पुरुषों के हैं जिनकी अनुमानित उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच है। शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है और आसपास के क्षेत्रों में उनकी पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।
