Homeमध्यप्रदेशतालाब में नहाते समय चार किशोरियां डूबीं, दो की मौत:2 को ग्रामीणों...

तालाब में नहाते समय चार किशोरियां डूबीं, दो की मौत:2 को ग्रामीणों ने बचाया, एक नाबालिग को बचाते समय हुआ हादसा

मैहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेहरा तालाब में तालाब में नहाने गई तीन नाबालिग किशोरियां और 1 युवती गहरे पानी में डूब गईं। घटना शनिवार सुबह की है। हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। तालाब में नहाने गई थी पटेहरा बीड़ी कॉलोनी की एक युवती और तीन नाबालिग तालाब में नहाने गई थीं। नहाते समय एक किशोरी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य तीनों भी आगे बढ़ीं, जिससे वे सभी गहरे पानी में डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में 2 की मौत, 2 को ग्रामीणों ने बचाया मृतकों की पहचान पूनम चौधरी (10 साल), पिता मुकेश चौधरी और आंचल चौधरी (20), पिता रामसजीवन चौधरी, निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा के रूप में हुई है। बचाव दल ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया है। शवों को सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम दिव्या पटेल, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here