Homeछत्तीसगढ़60Km रफ्तार से चलेगी हवा, 3-4 दिनों में पहुंचेगा मानसून:आज से बढ़ेगी...

60Km रफ्तार से चलेगी हवा, 3-4 दिनों में पहुंचेगा मानसून:आज से बढ़ेगी आंधी-बारिश की एक्टिविटी, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में बरसे बादल

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। वहीं आज (11 जून) से पूरे प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे पहले बुधवार शाम रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।

50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों तक भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। रायपुर में धूलभरी आंधी और बारिश के आसार रायपुर में आज 11 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक, बारिश या धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here