Homeमध्यप्रदेश6 साल की बच्ची के सिर पर तलवार मारी, VIDEO:भोपाल में नाना-नानी...

6 साल की बच्ची के सिर पर तलवार मारी, VIDEO:भोपाल में नाना-नानी के घर से लौट रही थी; हथियारों से लैस थे 70-80 आरोपी

मध्य प्रदेश के भोपाल में बदमाशों ने बाप-बेटी पर तलवार से हमला कर दिया। युवकों ने 6 साल की बच्ची के सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर में गहरा घाव हो गया। बच्ची की हालत गंभीर है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला शाहजहानाबाद इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, घायल बच्ची मिरल अहमद (6), पिता फैजान अहमद, इंद्र विहार कॉलोनी एयरपोर्ट रोड की रहने वाली है। वह प्राइवेट स्कूल में किंडरगार्टन की छात्रा है, जबकि उसके पिता पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं। 70-80 लोग आपस में विवाद कर रहे थे पिता फैजान के अनुसार, उनकी पत्नी बच्चों के साथ शाहजहानाबाद स्थित नूर महल में मायके आई थीं। बुधवार देर रात वे पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान शब्द प्रिंटिंग प्रेस के पास पहले से 70-80 लोग आपस में विवाद कर रहे थे। गली संकरी होने के कारण फैजान ने वाहन मोड़ने की कोशिश की, तभी झगड़ा बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान किसी धारदार हथियार से किया गया वार उनकी बेटी के सिर में लगा, जिससे उसे गहरी चोट आई। निजी अस्पताल में कराया गया इलाज वारदात के बाद फैजान किसी तरह बच्ची को लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचे और पास के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। फैजान ने बताया कि वे आरोपियों को नहीं जानते, लेकिन सामने आने पर पहचान कर सकते हैं। उनका कहना है कि हमलावर बाहरी हो सकते हैं और किसी स्थानीय युवक को निशाना बनाने आए थे। इस दौरान बदमाशों ने 2-3 वाहनों में तोड़फोड़ भी की। सभी आरोपी लाठी-डंडों और तलवारों से लैस थे। वारदात के बाद वे मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगीं शाहजहानाबाद एसीपी अनिल बाजपेई के मुताबिक, बच्ची के सिर में गंभीर चोट है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई है। संभव है कि चोट गिरने से आई हो। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो टीमों को जांच में लगाया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। ……………………. सिवनी में निहंग सिखों ने टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मड़ई टोल प्लाजा पर शुक्रवार को निहंग सिखों ने टोल कर्मचारियों पर हमला कर दिया। यह घटना दोपहर में हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज देर रात सामने आया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here