मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में किराए के टैक्सी वाहनों के उपयोग को लेकर आरटीआई से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दस्तावेजों के अनुसार, 50 लीटर क्षमता वाले वाहनों में 52 से 55 लीटर तक ईंधन भराने के रिकॉर्ड मिले हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने अपने विभाग के अलावा आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों और तत्कालीन राज्यमंत्री के लिए भी किराए की गाड़ियां उपलब्ध कराईं। कांग्रेस ने इन तथ्यों के आधार पर वाहन आवंटन, ईंधन खर्च और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीडब्ल्यूडी ने किराए पर गाड़ी ली और ट्राइबल विभाग को दे दी कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता ने आरटीआई में मिले दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने 13 जून 2023 को टैक्सी वाहन तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों को वाहन अलॉट किए गए थे। इनमें प्रमुख अभियंता (भवन) के अफसरों के लिए 11 कारें अलॉट की गई थीं। मुख्य अभियंता (भवन) के लिए चार, मुख्य वास्तुविद कार्यालय के लिए चार, कार्यपालन यंत्री (भवन) के लिए पांच, मंत्रालय के लिए दो कारें अलॉट कीं। पीडब्ल्यूडी ने एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो सतपुड़ा भवन के अनुसूचित जनजाति विभाग के अफसरों को भी अलॉट की। भूपेन्द्र गुप्ता का कहना है कि जब सभी विभाग टैक्सी वाहन किराए पर लेने के लिए अलग-अलग टेंडर बुलाते हैं। तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने ट्राइबल डिपार्टमेंट के अफसरों के लिए कारें किराए पर क्यों लीं? मंत्री को भी किराए पर लेकर दी इनोवा आरटीआई से मिले दस्तावेजों में यह भी खुलासा हुआ है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ के लिए भी एक इनोवा क्रिस्टा किराए पर लेकर दी थी। भूपेन्द्र गुप्ता कहते हैं कि मंत्री के लिए स्टेट गैरेज से इनोवा कार ही आवंटित होती है तो फिर विभाग ने अलग से एक और इनोवा क्रिस्टा किराए पर उनके लिए क्यों ली? पात्रता नहीं फिर भी सब इंजीनियर को दी टैक्सी की कार कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग में टैक्सी किराए पर लेकर ऐसे अफसरों को अलॉट की थीं जिन्हें वाहन की पात्रता नहीं हैं। सब इंजीनियर को पीडब्ल्यूडी विभाग ने कार अलॉट की थी। 50 लीटर कैपेसिटी का टैंक, 52 लीटर फ्यूल भरवा रहे भूपेन्द्र गुप्ता को आरटीआई में मिले दस्तावेजों में ये खुलासा हुआ है कि जिन किराए की कारों का फ्यूल टैंक 50 लीटर क्षमता वाला है उन कारों में हर बार 52 लीटर से लेकर 55 लीटर तक फ्यूल भरवाया गया। ये खबर भी पढ़ें… PWD के पूर्व अफसर की ₹67 करोड़ की संपत्ति कुर्क प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के दो अलग-अलग मामलों में कुल 85.45 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग (PWD) के पूर्व इंजीनियर इन चीफ (ENC) गोविंद प्रसाद मेहरा और पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया समेत उनके परिजन के खिलाफ की गई है।पूरी खबर पढ़ें
