Homeमध्यप्रदेश50 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा युवक, VIDEO:स्टंट के लिए...

50 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा युवक, VIDEO:स्टंट के लिए उफनती टमस में लगाई छलांग; तेज बहाव से SDRF ने रोका रेस्क्यू

मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक ने करीब 50 फीट ऊंचे पुल से उफनती नदी में छलांग लगा दी। युवक स्टंट कर वीडियो बनाने के लिए कूदा था, लेकिन नदी से बाहर नहीं निकल पाया। युवक सुबह से लापता है। कूदने का वीडियो भी सामने आया है। बसामन पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम 5 बजे की है। युवक ने बड़ी पुल के पास टमस नदी में छलांग लगाई है। युवक के कूदते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन युवक नदी से बाहर नहीं निकल पाया। पुल के किनारे खड़ी मिली बाइक पुलिस ने बताया- नदी में कूदे युवक की पहचान जितेंद्र यादव (18), पिता राम बहादुर यादव, निवासी ग्राम महरड़ा, जरमोहरा के रूप में की गई है। युवक के कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुल के किनारे एक बाइक खड़ी मिली। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक नदी में कूदता हुआ दिखाई दे रहा है। नदी में कूदने के बाद उसके साथ क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। युवक की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों से जानकारी भी जुटाई जा रही है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में परेशानी एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया- SDRF की टीम ने रविवार को नदी में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। शाम होने के कारण रविवार का रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। अब सोमवार को दोबारा तलाश अभियान चलाया जाएगा। बारिश के बाद टमस नदी में तेज बहाव बता दें कि बारिश के बाद रीवा के ग्रामीण और तराई क्षेत्र में टमस, बेलन और महाना नदियां उफान पर हैं। ऐसे में पुल से तेज बहाव वाली नदी में छलांग लगाना बेहद खतरनाक था। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है। …………………………. यह खबर भी पढ़ें पानी में डूबते भांजे को खुदकी जान देकर बचाया खंडवा के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम बेनपुरा डोंगरी में शनिवार को छोटी तवा नदी में दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाते समय 14 वर्षीय भांजा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भांजे को डूबता देख उसके मामा भैयालाल (45) ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here