Homeमध्यप्रदेश50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल में आग:हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर...

50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल में आग:हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर घटना; फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीम मौके पर

खिरकिया के छीपाबड़ में सोमवार को हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, छीपाबड़ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। खिरकिया से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा आग बुझाने का काम जारी है। अज्ञात कारणों से किसान के खेत में अचानक आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here