Homeछत्तीसगढ़35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत, VIDEO:रायगढ़ में दोस्तों...

35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत, VIDEO:रायगढ़ में दोस्तों संग घूमने गया था, बिलासपुर में भी 2 युवकों ने गंवाई जान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने मांड नदी पर बने अंबेटिकरा पुल से करीब 35 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। लेकिन वो दोबारा पानी से बाहर नहीं निकल सका। कूदते समय दोस्तों ने उसका वीडियो बनाया, जो अब वायरल हो रहा है। घटना के बाद से ही पुलिस और DDRF की टीम ने नदी में युवक की तलाश कर रही थी। 22 घंटे की मशक्कत के बाद युवक की लाश तैरती हुई मिली। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। इससे पहले बिलासपुर जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई। रतनपुर में एक युवक कमल ककड़ी (ढेस) निकालने के लिए तालाब में उतरा था, जहां कमल के बीच फंसकर गहरे पानी में डूब गया। वहीं, कोटा क्षेत्र के कोरी डेम में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गई। पहले देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, छाल थाना क्षेत्र के हाटी गांव का रहने वाला जयसिंह अघरिया (19) मंगलवार को अपने दोस्तों होरीलाल और पिंटू निषाद के साथ अंबेटिकरा मंदिर घूमने गया था। मंदिर दर्शन के बाद तीनों युवक अंबेटिकरा पुल के पास स्थित मांड नदी में नहाने पहुंच गए। मोबाइल से वीडियो बनाया, फिर लगा दी छलांग बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान जयसिंह पुल के ऊपर चढ़ गया। उसने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया, फिर करीब 35 फीट ऊंचे पुल से नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद वह दोबारा पानी से बाहर नहीं निकला। युवक को लापता होते देख उसके दोस्तों ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस और गोताखोरों ने शुरू किया रेस्क्यू घटना की सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। मंगलवार शाम तक नदी में युवक की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बुधवार सुबह से डीडीआरएफ (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 15 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। करीब 22 घंटे बाद टीम को युवक की लाश तैरती हुई मिली। वहीं धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि, नहाने के दौरान युवक ने पुल से छलांग लगा दी और लापता हो गया था। पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लाश को बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बिलासपुर में डूबने से 2 युवकों की मौत पहला मामला रतनपुर का है। करैहापारा का रहने वाला कैलाश केंवट (43) कमल ककड़ी (ढेस) निकालकर बेचने का काम करता था और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रोज की तरह मंगलवार को वह रत्नेश्वर तालाब में ढेस निकालने गया था। इस दौरान वह तालाब के भीतर अधिक गहराई तक पहुंच गया और कमल के घने जाल में फंस गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह पानी में डूब गया। वहीं, दूसरे हादसे में सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर निवासी शोएब शेख अपने दोस्तों अफजल अहमद और जैनुल आबेदिन के साथ कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डैम पहुंचा था। तीनों दोस्त नहाने के लिए डेम में उतरे थे। इसी दौरान शोएब गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ ही पलों में पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कोटा पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने युवक का शव पानी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। ……………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में डूबने से 2 युवकों की मौत: एक कमल के बीच फंसने से डूबा , दूसरा डैम में नहाने के दौरान डूबा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई। रतनपुर में एक युवक कमल ककड़ी (ढेस) निकालने के लिए तालाब में उतरा था, जहां कमल के बीच फंसकर गहरे पानी में डूब गया। पढ़िए पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here