Homeछत्तीसगढ़3 साल पूरे, अगली पारी पर बैज ने साधी चुप्पी:PCC चीफ बोले-आलाकमान...

3 साल पूरे, अगली पारी पर बैज ने साधी चुप्पी:PCC चीफ बोले-आलाकमान के आशीर्वाद से काम कर रहे, बदलाव की चर्चा सिर्फ मीडिया में

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दीपक बैज ने रविवार को 3 साल पूरे कर लिए हैं। आमतौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बैज को एक और मौका मिलेगा या कांग्रेस नया प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी। बैज समर्थकों के बीच यह चर्चा है कि विधानसभा चुनाव तक दीपक बैज ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को PCC चीफ बनाए जाने की चर्चा है। इस सवाल पर दैनिक भास्कर ने दीपक बैज से सीधे बातचीत की, लेकिन उनके जवाब से यह साफ नहीं हो सका कि पार्टी हाईकमान ने उनके भविष्य को लेकर कोई फैसला किया है। बैज ने न तो यह कहा कि उन्हें आगे भी जिम्मेदारी मिल रही है और न ही यह कि हाईकमान से इस विषय पर कोई चर्चा हुई है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे ‘आलाकमान के आशीर्वाद से काम कर रहे हैं।’ पढ़िए पूरा इंटरव्यू… 3 साल के काम गिनाए, लेकिन भविष्य पर चुप्पी सवाल: अपने 3 साल के कार्यकाल को किस तरह देखते हैं? दीपक बैज: 3 साल में हमने सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है। सरकार को बेनकाब किया है। तीन साल में सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। संगठन की मजबूती के लिए हमने जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों का चयन पूरा किया। पंचायत कमेटियों का गठन किया। पूरी तरह से कांग्रेस संगठन को अपडेट किया है। वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत किया है। आने वाले समय में भी पार्टी को और मजबूत करेंगे और सरकार को बेनकाब करेंगे। सवाल: क्या आगे भी आप ही प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे? क्या इसको लेकर आलाकमान से हरी झंडी मिल गई है? दीपक बैज: देखिए, रही बात इस सवाल की…स्पष्ट हैं कि आलाकमान के आशीर्वाद से काम कर रहे हैं। पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। सवाल: उदयपुर फॉर्मूले के बाद लगातार बदलाव की चर्चा रही। क्या यह माना जाए कि आप ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे? दीपक बैज: चर्चा तो मीडिया के लोग कर रहे हैं। बाबा साहब (टीएस सिंहदेव) का स्टेटमेंट देख लीजिए, पिक्चर क्लियर है। सवाल: आप टीएस सिंहदेव के बयान का जिक्र कर रहे हैं। यानी कहीं न कहीं संगठन में बदलाव की चर्चा तो थी? दीपक बैज: बदलाव तो आप मीडिया वाले चलाते रहते हैं। जनता में तो नहीं है, कार्यकर्ताओं में भी नहीं है। मुझे लगता है कि आप लोगों को बाबा साहब का स्टेटमेंट सुन लेना चाहिए। टीएस सिंहदेव को PCC चीफ बनाने की भी चर्चा बता दें कि, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस पीसीसी चीफ बनाने की भी चर्चा चल रही है। 2 महीने पहले दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा था कि वे प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान जारी कर कहा था कि टीएस बाबा दिल्ली में काम करें। छत्तीसगढ़ में युवाओं को मौका दें। टीएस बोले- कार्यकर्ता ऐसा न करें वहीं टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया है। सिंहदेव के समर्थन के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। इस पर सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ता ऐसा न करें। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कोई कार्यकाल तय नहीं होता है। प्रदेशाध्यक्ष कौन रहेगा, यह हाईकमान तय करता है। ………………… ये खबर भी पढ़िए… सिंहदेव बोले-बैज कब तक अध्यक्ष रहेंगे, ये हाईकमान का फैसला: टीएस को प्रदेश अध्यक्ष बनाने सोशल मीडिया पर कैंपेन; कहा- कार्यकर्ता ऐसा न करें छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया है। सिंहदेव के समर्थन के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ता ऐसा न करें। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कोई कार्यकाल तय नहीं होता है। प्रदेशाध्यक्ष कौन रहेगा, यह हाईकमान तय करता है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here