मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनावों की तारीखों का एलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सभी खाली सीटों पर 29 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए 8 सितंबर से नामांकन शुरू होंगे, जो 15 सितंबर तक चलेंगे। 18 सितंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसमें सरपंच के 110 पदों, 7 जिला पंचायत सदस्यों सहित पंचायतों में कुल 4,235 पदों पर चुनाव होगा। 3 नगरीय निकाय अध्यक्षों सहित 26 पार्षदों के लिए 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। 3 अक्टूबर को ईवीएम से मतगणना नगरीय निकायों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक और पंचायतों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। पंच पद की मतगणना पोलिंग बूथ पर ही तुरंत होगी, जबकि सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से ब्लॉक मुख्यालय पर ईवीएम (EVM) से की जाएगी। धार की कुक्षी, आगर-मालवा की सुसनेर और टीकमगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव इस बार सबसे दिलचस्प होने वाला है। ईवीएम से की जाने वाली मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से विकासखंड (ब्लॉक) मुख्यालयों पर शुरू होगी। इसी दिन सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद, जिला पंचायत सदस्यों और पंच पद के निर्वाचन के अंतिम और आधिकारिक परिणामों का एलान 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा।
