Homeछत्तीसगढ़25 दिनों में 4 हाथी शावकों की मौत:रायगढ़ में नदी में मिला...

25 दिनों में 4 हाथी शावकों की मौत:रायगढ़ में नदी में मिला 3-5 माह के शावक का शव; दल से पीछे छूट गया था

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बार फिर हाथी शावक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शावक का शव देखा और वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। नदी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना खरसिया वन परिक्षेत्र की है। बता दें कि इससे पहले छाल वन परिक्षेत्र में बेबी एलीफेंट की तालाब के दलदल में फंसने से मौत हो गई थी। हथिनी अपने मृत बेबी एलीफेंट को सूंड और पैरों से उठाने की कोशिश करती नजर आई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, 25 दिनों में 4 शावकों की जान जा चुकी है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के अनुसार रविवार रात छाल रेंज की ओर से करीब 52 हाथियों का दल खरसिया वन परिक्षेत्र में पहुंचा था। आशंका है कि हाथियों का झुंड गुर्दा और देहजरी के बीच मांड नदी के संगम क्षेत्र में पानी पीने या नहाने आया होगा। इसके बाद पूरा दल वापस छाल वन परिक्षेत्र लौट गया। वहीं, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में करीब 3 से 5 माह के हाथी शावक का शव पानी में डूबा हुआ देखा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शावक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। वन विभाग ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि शावक की मौत के कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। 25 दिनों में 4 शावकों की मौत बता दें कि रायगढ़ जिले के दोनों वन मंडलों में पिछले 25 दिनों के दौरान 4 हाथी शावकों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 मौतें धर्मजयगढ़ वन मंडल और 1 मौत रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र में दर्ज की गई हैं। पहली घटना 8 मई को छाल रेंज के सिंघीझाप क्षेत्र स्थित घोघरा डैम में हुई थी, जहां पानी में डूबने से करीब 6 माह के एक हाथी शावक की मौत हो गई थी। इसके बाद 11 मई को तरकेला गांव के केराझरिया जंगल स्थित डैम में दलदल में फंसने से एक अन्य शावक की जान चली गई। वहीं, 24 मई की सुबह आमागुड़ा-पुसल्दा क्षेत्र के एक तालाब में हाथी शावक का शव मिला था। अब 1 जून को खरसिया वन परिक्षेत्र के गुर्दा और देहजरी के बीच मांड नदी में एक और हाथी शावक का शव मिला है। DFO बोले- डूबने से मौत की आशंका डीएफओ अरविंद पीएम ने बताया कि हाथी शावक का शव मांड नदी में मिला है। शुरुआती जांच में शावक की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका है। वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अपने मृत बच्चे को सूंड से उठाती रही हथिनी, VIDEO: रायगढ़ में दलदल में फंसने से गई जान, रातभर चिंघाड़ता रहा हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बेबी एलीफेंट की तालाब के दलदल में फंसने से मौत हो गई। हथिनी अपने मृत बेबी एलीफेंट को सूंड और पैरों से उठाने की कोशिश करती नजर आई। इस मार्मिक घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला छाल वन परिक्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here