Homeमध्यप्रदेश2 लाख का इनामी भानु प्रताप एनकाउंटर में ढेर:अयोध्या में STF ने...

2 लाख का इनामी भानु प्रताप एनकाउंटर में ढेर:अयोध्या में STF ने घेरा, गोरखपुर का रहने वाला था; 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे

अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 लाख रुपए का इनामी अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भानु प्रताप पर प्रदेश के कई जिलों में करीब 40 संगीन मुकदमे दर्ज थे। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। 2 तस्वीरें देखिए एमी घाट के पास देर रात हुई मुठभेड़ पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11:10 बजे एसटीएफ के निरीक्षक जेपी राय ने महाराजगंज पुलिस को एमी घाट के पास बदमाशों से मुठभेड़ होने की सूचना देते हुए सहायता मांगी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों की एसटीएफ टीम से आमने-सामने मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एंबुलेंस नहीं पहुंची, STF ने खुद अस्पताल पहुंचाया घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद एसटीएफ टीम घायल भानु प्रताप को स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और मौके को सुरक्षित कराया। फील्ड यूनिट की टीम भी जांच के लिए बुला ली गई है। चार जिलों से था इनाम, 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज पुलिस के मुताबिक भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विखनापुर गांव का रहने वाला था। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उसके ऊपर आजमगढ़ से 1 लाख रुपए, अंबेडकरनगर से 50 हजार रुपए, गोरखपुर से 25 हजार रुपए और बस्ती से 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। भानु प्रताप के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों समेत लगभग 40 मुकदमे विभिन्न जिलों में दर्ज बताए गए हैं। पुलिस उसे हार्डकोर अपराधी मानती थी और उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। फरार साथी की तलाश में दबिश मुठभेड़ के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीमें फरार बदमाश की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… संभल में बुलडोजर चला तो महिलाएं फूट-फूटकर रोईं, हाथ जोड़कर बोलीं- गांव में एक ही मस्जिद, इसे मत तोड़िए संभल में रविवार को लगातार दूसरे दिन सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी पर बुलडोजर चलेगा। शनिवार को मस्जिद का 50 फीसदी हिस्सा ढहा दिया गया था। इस बीच, गांव की मस्लिम महिलाओं के रोने-बिलखने का वीडियो सामने आया है। इसमें महिलाएं और बच्चियां फूट-फूटकर रो रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here