Homeमध्यप्रदेश17 मीटर ऊंचा सड़क का 500 मी. हिस्सा ढहाना पड़ेगा:हैंडओवर से पहले...

17 मीटर ऊंचा सड़क का 500 मी. हिस्सा ढहाना पड़ेगा:हैंडओवर से पहले 2600 करोड़ रुपए का उज्जैन-गरोठ हाईवे फिर धंसा

2600 करोड़ रुपए से बन रहे उज्जैन-गरोठ हाईवे की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया। 7 माह के अंतराल में देवास रोड से रेलवे पटरी के बीच वाला हाईवे का हिस्सा फिर धंस गया। इसको लेकर एनएचएआई अफसरों ने 17 मीटर ऊंचाई पर बने हाईवे के करीब 500 मीटर हिस्से को तोड़कर फिर से बनाने की ठान ली है। एनएचएआई अफसरों ने निर्माण एजेंसी को फटकार लगाते हुए देवास रोड ब्रिज से लेकर रेलवे के निर्माणाधीन पुलिया के बीच वाले करीब 500 मीटर हिस्से को तोड़कर फिर से हाईवे निर्माण कराने का अल्टीमेटम दे डाला। इधर, अफसरों के निर्देश के बाद निर्माण एजेंसी जीएचवी कंस्ट्रक्शन ने सोमवार को 2 जेसीबी लगाकर सड़क की खुदाई शुरू करवा दी। इधर, जीएचवी कंपनी के सीनियर इंजीनियर अमित राय ने बताया कि हाईवे धंसा नहीं था। विभाग की थर्ड पार्टी टीम ने कुछ तकनीकी खामी बताई थी। इस कारण यह हिस्सा तोड़ रहे है। उज्जैन-गरोठ हाईवे पर देवास रोड ब्रिज के पास वाले हिस्से को तोड़कर फिर से बनवाया जाएगा। कोशिश रहेगी कि 31 मार्च तक हाईवे पर ट्रैफिक शुरू हो जाए।’
– शिवम शर्मा, पीडी एनएचएआई उज्जैन

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here