Homeमध्यप्रदेशमझगवां खदान में मिला 27.29 कैरेट का हीरा:पन्ना में 2 करोड़ का...

मझगवां खदान में मिला 27.29 कैरेट का हीरा:पन्ना में 2 करोड़ का जेम क्वालिटी हीरा मिला; दो महीने पहले का रिकॉर्ड टूटा

पन्ना के मझगवां स्थित एनएमडीसी की डायमंड माइनिंग परियोजना में 27.29 कैरेट का जेम क्वालिटी प्राकृतिक हीरा मिला है मार्च 2024 में खनन दोबारा शुरू होने के बाद यह परियोजना में मिला सबसे बड़ा जेम क्वालिटी हीरा है। इससे दो महीने पहले मिले 13.16 कैरेट के हीरे का रिकॉर्ड टूट गया है। 13.16 कैरेट के हीरे का रिकॉर्ड टूटा जुलाई में इसी परियोजना में 13.16 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला था। उस समय यह मार्च 2024 के बाद परियोजना में मिला सबसे बड़ा जेम श्रेणी का हीरा था। इससे पहले इसी अवधि में 10.04 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला था। अब 27.29 कैरेट के हीरे ने दोनों रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। बाजार में करीब 2 करोड़ कीमत का अनुमान हीरे के कारोबार से जुड़े जानकारों के मुताबिक 27.29 कैरेट के इस हीरे की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपए हो सकती है। हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत नीलामी के दौरान तय होगी। कीमत हीरे की गुणवत्ता, कटिंग-पॉलिशिंग की संभावना और उस समय की बाजार मांग पर निर्भर करेगी। किम्बरलाइट अयस्क की प्रोसेसिंग से मिला हीरा मझगवां परियोजना में हीरे वाले किम्बरलाइट अयस्क को मशीनों के जरिए प्रोसेस किया जाता है। जुलाई में मिला 13.16 कैरेट का हीरा भी सामान्य प्रोसेसिंग के दौरान ही मिला था। एनएमडीसी के मुताबिक 27.29 कैरेट के हीरे की बरामदगी खनन परियोजना में इस्तेमाल तकनीक और टीम के काम का नतीजा है। एनएमडीसी की मझगवां परियोजना की खासियत मझगवां स्थित एनएमडीसी की परियोजना को एशिया की इकलौती यंत्रीकृत हीरा खदान बताया जाता है। यहां प्राकृतिक हीरों का यंत्रीकृत तरीके से उत्पादन किया जाता है। परियोजना में संगठित हीरा उत्पादन 1967 में शुरू हुआ था, जबकि व्यापक स्तर पर व्यवस्थित उत्पादन 1971-72 से शुरू हुआ।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here