पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए रायगंज के परापुकुर गांव में छापेमारी की गई थी। इस दौरान दिलीप ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गोली चलाकर भागने की कोशिश की थी। उसकी चलाई एक गोली पुलिस की गाड़ी के टायर में भी लगी। राज्य में मई में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुलिस मुठभेड़ में किसी आरोपी की मौत का यह चौथा मामला है। खबर अपडेट की जा रही है।
