Homeछत्तीसगढ़12वीं हिंदी पेपर-लीक का मास्टरमाइंड NSUI नेता गिरफ्तार:3 हजार में बेचे थे...

12वीं हिंदी पेपर-लीक का मास्टरमाइंड NSUI नेता गिरफ्तार:3 हजार में बेचे थे प्रश्नपत्र, डिजिटल सबूत मिटा रहा था, बिलासपुर से पकड़ाया

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 3 हजार रुपए लेकर छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और डिजिटल सबूत मिटाने का आरोप है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। कार्रवाई रायपुर क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के गोकुल नगर इलाके में रह रहा था। देखिए आरोपी की नेताओं के साथ तस्तीरें अब पढ़िए क्या है पूरा मामला 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर 13 मार्च की रात टेलीग्राम पर लीक हुआ, जिसके बाद 14 मार्च को परीक्षा हुई। पेपर लीक की जानकारी परीक्षा के बाद मिली, जिसके कारण इसे रद्द कर 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई। पुलिस के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त मध्य जोन के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पेपर लीक से जुड़े लोग मोबाइल चैट, सोशल मीडिया रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से डिलीटेड डेटा रिकवर किया गया। पुलिस ने 50 से ज्यादा छात्रों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की, जिसके बाद मुख्य आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। 3 हजार में पेपर बेचा था पेपर पुलिस जांच में सामने आया कि, आरोपी वेणु जंघेल छात्रों से 3 हजार रुपए लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था। आरोपी बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का रहने वाला है। रायपुर के गोकुल नगर इलाके में रह रहा था। मामला सामने आने के बाद से वह फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश भी की थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लगातार डिजिटल ट्रैकिंग, तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे बिलासपुर से पकड़ा गया। चार दिन की रिमांड के दौरान आरोपी ने पेपर लीक नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में अहम जानकारी दी है। पुलिस अब मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल आरोपी को 10 को मई गिरफ्तार करने और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की पुष्टि कोतवाली पुलिस ने की है। कोतवाली निरीक्षक सतीश ठाकुर ने बताया कि, आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में केस से जुड़ी जानकारियां मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। …………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… CG 12वीं बोर्ड पेपर लीक का सच: एग्जाम से 10 घंटे पहले टेलीग्राम पर पर्चा आया, स्टूडेंट्स बोले- इंपोर्टेंट क्वेश्चन लगा, सुबह वही सवाल आए लीक, लीक, लीक…एक रैंडम टेलीग्राम ग्रुप पर 13 मार्च, रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर ये मैसेज आया। मैसेज के साथ एक इमेज अटैच थी। आगे लिखा था 12th बोर्ड हिंदी पेपर, दो इमोजी और अगली लाइन…सीजी बोर्ड 2026 रियल क्वेश्चन पेपर। ग्रुप के सभी मेंबर्स ने बिना देरी किए सबसे पहले ये इमेज मोबाइल पर सेव कर ली। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here