मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 9 साल की बच्ची से 3 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने जंगल में लेकर जाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। तीनों आरोपियों की कतरतूत परिजन को बताई। परिजन ने पचोर थाना में FIR दर्ज कराई है। पचोर पुलिस के अनुसार, पीड़िता तीसरी कक्षा में पढ़ती है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे वह गांव के पास जंगल में बकरी चराने गई थी। इसी दौरान गांव का 12 वर्षीय एक किशोर भी बकरियां चरा रहा था। उसके साथ खजूर खाने के लिए जंगल पहुंचे दो अन्य किशोर भी वहां आ गए। खजूर खिलाएंगे बोलकर जंगल ले गए थे इसी दौरान तीनों ने पहले छात्रा को घर-घर खेलने का बहाना बनाया। इसके साथ ही खजूर खिलाएंगे बोलकर जंगल की ओर ले गए। जंगल के भीतर सुनसान इलाके में पहुंचे, जहां आसपास कोई मौजूद नहीं था। इस दौरान आरोपियों ने बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को छोड़कर मौके से भाग गए। वारदात के बाद छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची। वह घबराई हुई थी।लगातार रो रही थी। उसकी हालत देखकर परिजन ने उससे पूछा कि क्या हुआ है। इसके बाद उसने जंगल में हुई पूरी घटना परिजनों को बताई। यह सुनते ही परिवार के लोग उसे लेकर तत्काल पुलिस के पास पहुंचे। गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल परीक्षण में पुष्टि होने के बाद पीड़िता के बयान और परिजन की शिकायत के आधार पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। तीनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज पचोर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया कि पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। …………………………………………. यह खबर भी पढ़ें 9 साल की बच्ची से गैंगरेप, दो गिरफ्तार मंदसौर के अफजलपुर थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान 25 वर्षीय आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। जैसे ही वह दरवाजे के पास पहुंची, आरोपी उसे पकड़कर अंदर ले गया। पढ़ें पूरी खबर…
