Homeमध्यप्रदेश10वीं में फेल छात्र ने फांसी लगाकर दी जान:छतरपुर में सप्लीमेंट्री में...

10वीं में फेल छात्र ने फांसी लगाकर दी जान:छतरपुर में सप्लीमेंट्री में भी असफल होने से था परेशान, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रघुनंदन विहार कॉलोनी में बुधवार को 15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा और बाद में सप्लीमेंट्री परीक्षा में असफल होने से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान रघुनंदन विहार कॉलोनी निवासी युवराज अहिरवार (15) पुत्र संतोष अहिरवार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवराज कक्षा 10वीं का छात्र था और इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो सका था। सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी वह असफल रहा, जिसके बाद वह तनाव में रहने लगा था। परीक्षा परिणाम के बाद से था तनाव में परिवार के सदस्यों ने बताया कि परीक्षा परिणाम आने के बाद से युवराज काफी तनाव में था। वह अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंतित रहता था। बुधवार दोपहर उसने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के दादा देवीदीन अहिरवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। छात्र द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवराज की मौत से परिवार में शोक का माहौल है, वहीं आसपास के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। यह घटना एक बार फिर परीक्षा परिणामों के बाद विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव की ओर संकेत कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here