Homeमध्यप्रदेशहोटल में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाए पति को पीटा, VIDEO:थप्पड़ मारते-मारते थाने ले...

होटल में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाए पति को पीटा, VIDEO:थप्पड़ मारते-मारते थाने ले गई पत्नी; युवक बोला- तुम तलाक दो, मैं नई प्रेमिका के साथ रहूंगा

मध्य प्रदेश के रीवा में रविवार को पत्नी ने अपने पति को एक युवती के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया। पति युवती के साथ होटल में रुका था। पत्नी ने होटल में उसकी पिटाई कर दी। युवती डरी-सहमी खड़ी रही। मामला नए बस स्टैंड के पंगत होटल का है। जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम रानू पांडेय और पति का नाम प्रकाश सिंह चौहान है। दोनों सीधी जिले के रहने वाले हैं। दोनों ने 3 जुलाई 2025 को कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन अब प्रकाश तलाक लेना चाहता है। मारपीट और हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। पति के होटल में ठहरने की सूचना रानू के दोस्त ने दी थी। होटल का कमरा आकाश सिंह चौहान के नाम से बुक था। साथ मौजूद युवती की एंट्री के लिए फर्जी आधार कार्ड जमा कराया गया था। आधार कार्ड में उसका सरनेम भी बदला गया था। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… गाली देकर दरवाजा खटखटाती रही पत्नी वीडियो में महिला होटल के कमरे के बाहर पहुंचकर लगातार दरवाजा खटखटाती दिख रही है। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही अंदर उसका पति एक युवती के साथ मिला। यह देखते ही वह कमरे में घुसी और पति को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। थप्पड़ मारते हुए महिला ने पूछा, “क्या तुमने मुझसे तलाक ले लिया है?” इसके बाद उसने युवती से पूछा, “तुम कौन हो?” इस पर युवती ने पूछा, “आप कौन हैं?” युवती ने दावा किया कि उसकी शादी प्रकाश से हो चुकी है। बेड पर बैठा प्रकाश सफाई देने लगा कि युवती उसे जबरन होटल लेकर आई है। हालांकि, महिला और युवती दोनों ने उसकी बात का विरोध किया। युवती चिल्लाते हुए बोली, ये महिला कौन है? आपने तो कहा था कि आपकी शादी नहीं हुई है। मेरी तो अभी खेलने-कूदने की उम्र है। इसके बाद महिला ने पुलिस बुलाने की बात कही। 3 जुलाई 2025 को हुई थी कोर्ट मैरिज रानू पांडेय ने बताया कि रविवार को वह कॉलेज आई थी। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसका पति पंगत होटल में है। सूचना मिलते ही वह होटल पहुंची। करीब दो घंटे तक तलाश के बाद वह कमरा नंबर-108 तक पहुंची। दरवाजा खुलवाने पर अंदर उसका पति दूसरी युवती के साथ मिला। इस दौरान होटल में पति को देखकर वह अपना आपा खो बैठी। रानू ने होटल परिसर में पति की पिटाई शुरू कर दी। लगातार थप्पड़ मारती रही। हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। आसपास लोग जुट गए। कुछ ने घटना का वीडियो बना लिया। पति बोला- नई प्रेमिका के साथ रहना चाहता हूं हंगामे के दौरान प्रकाश सिंह चौहान ने कहा- अब मैं नई प्रेमिका के साथ रहना चाहता हूं। तुमसे तलाक लेना चाहता हूं। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। रानू उसे होटल से बाहर लाई और थप्पड़ मारते हुए ऑटो में बैठाकर सिविल लाइन थाने ले गई। रानू पांडेय ने कहा, अगर तलाक ही लेना था तो मुझसे शादी क्यों की। मैं तलाक नहीं दूंगी। ये चोरी-छिपे किसी और को डेट कर रहा था। 6 महीने से मुझसे दूर भाग रहा है। मैं पत्नी हूं, इसलिए इस तरह छोड़ने नहीं वाली। युवक बोला- तुमसे शादी करना सबसे बड़ी गलती थी प्रकाश सिंह चौहान ने कहा, इस लड़की से शादी करना मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। मैंने यह गलती की, लेकिन अब उसे सुधारना चाहता हूं। मैं अब रिश्ता नहीं रखना चाहता। नए साथी के साथ नई शुरुआत करना चाहता हूं। पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि होटल में पति-पत्नी के विवाद की सूचना मिली थी। सूचना के बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया। आवेदन मिलने के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ………………………………. मंदसौर में ‘पति, पत्नी और वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा मंदसौर में एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर होटल में ही पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here