Homeमध्यप्रदेशहैदराबाद जा रही बस में 30 लाख की चरस पकड़ी:केरल का युवक...

हैदराबाद जा रही बस में 30 लाख की चरस पकड़ी:केरल का युवक गिरफ्तार, पुलिस और NCB की संयुक्त टीम ने बस रुकवाकर की कार्रवाई

भोपाल से दिल्ली होते हुए हैदराबाद जा रही यात्री बस में सफर कर रहे एक युवक को गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त टीम ने करीब एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। बुधवार शाम को गोविंदपुरा थाने के पास बस रुकवाकर यात्रियों की जांच की गई थी। इस दौरान एक युवक के बैग से मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शिजान खान (25) निवासी केरल के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद आरोपी को आगे की जांच और पूछताछ के लिए एनसीबी के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, यात्री बसों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका को देखते हुए एनसीबी के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिली थी कि दिल्ली से हैदराबाद जा रही एक यात्री बस में एक युवक चरस लेकर सफर कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए गोविंदपुरा पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने बस को थाने के पास रुकवाया। इसके बाद यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली गई। जांच के दौरान शिजान खान के बैग से करीब एक किलो चरस मिली। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से बस में सवार हुआ था और मादक पदार्थ लेकर हैदराबाद जा रहा था। शुरुआती जांच में आशंका है कि उसने चरस को बैग में छिपाकर रखा था, ताकि सफर के दौरान किसी को उस पर शक न हो। टीम ने चरस जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। हैदराबाद में किसे देनी थी डिलीवरी, जांच में जुटी एनसीबी गोविंदपुरा टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि एनसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। उससे पता लगाया जा रहा है कि वह चरस कहां से लेकर आया था और हैदराबाद में किसे इसकी डिलीवरी देनी थी। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है या अकेले ही इसकी सप्लाई कर रहा था। एनसीबी की पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here