Homeदेशहिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, कई जगह बारिश:सेब के बगीचों को...

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, कई जगह बारिश:सेब के बगीचों को भारी नुकसान, तापमान में गिरावट से दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड

हिमाचल प्रदेश के शिमला और लाहौल स्पीति जिला के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। कुफरी और नारकंडा में भी सुबह के वक्त बर्फ के फाहे गिरे। चौपाल के मड़ावग, बाघी, कोटखाई, खड़ापत्थर, बलसन के ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से सेब बगीचों को भारी नुकसान हो रहा है। लाहौल स्पीति के अटल टनल, सिसू, कोकसर में भी सुबह से बर्फबारी जारी है। इसके बाद सोलंग वैल से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रदेश के अन्य भागों में बीती रात से ही तेज बारिश जारी है। कई जगह तूफान भी चला। राजगढ़ में सबसे ज्यादा 60.0, भटियात 52.6, बरठी 50.6, नैना देवी 48.6, सोलन 48.0, कोटखाई 47.1, कसौली 43.0, कंडाघाट 42.2, धर्मपुर में 38.6 और शिमला में 27.7 मिलीमीटर बारिश हुई। पहाड़ों पर अभी भी बारिश-बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने आज भी पांच जिले कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौटी मौसम में बदलाव के बाद पहाड़ों पर दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। इसके बाद लोग सर्दी के गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए है। राज्य के कई शहरों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम और औसत अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। अगले 24 घंटे के दौरान बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट आएगी। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे गिरने के बाद 4.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। नारकंडा का पारा 1 डिग्री और कुफरी का 1.5 डिग्री तक गिर चुका है। नाहन के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 9.9 डिग्री की कमी आने के बाद पारा 9.8 डिग्री रह गया है। ऊना का तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री नीचे गिरा इसी तरह, ऊना का अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 9.2 डिग्री की गिरावट आने के बाद पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। सोलन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 9.1 डिग्री कम होने के बाद 23.6 डिग्री, कांगड़ा का 6.1 डिग्री लुढ़कने के बाद 26 डिग्री, सुंदरनगर का 5.6 डिग्री कम होने के बाद 23.3 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कल भी पूरे प्रदेश में खराब रहेगा मौसम अगले कल भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। नौ अप्रैल के लिए मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में येलो अलर्ट दिया गया है। 10 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा, इस दिन अधिक ऊंचे पहाड़ों पर ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 11 व 12 अप्रैल को अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। सेब की फसल पर संकट ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सेब बागवानों को भारी नुकसान हो रहा है। बर्फ के भार से सेब को ओलो से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट और बांस टूट रहे है। सेब की फ्लावरिंग के वक्त अत्यधिक ठंड के कारण फसल पर संकट मंडरा रहा है, क्योंकि फ्लावरिंग के दौरान औसत तापमान 14 से 15 डिग्री जरूरी होता। मगर आज दो दिन से औसत पारा 6 से 7 डिग्री तक गिर गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here