Homeमध्यप्रदेशहर शिक्षक 34 रुपये जोड़ता है:साथी की मौत पर पाई-पाई जोड़ संवार...

हर शिक्षक 34 रुपये जोड़ता है:साथी की मौत पर पाई-पाई जोड़ संवार रहे बच्चों का भविष्य

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के 5 शिक्षकों ने शिक्षकों के लिए आत्मनिर्भर सिस्टम बनाया है। वे किसी शिक्षक की मृत्यु पर उसके परिवार को 34-34 रु. का सहयोग कर करीब 27 लाख रु. की मदद करते हैं, ताकि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे। मार्च 2025 को शुरू हुई मुहिम 1.31 लाख शिक्षकों का डिजिटल सुरक्षा कवच बन गया है। संघ ने 30 दिवंगत शिक्षकों के ​परिवारों को 8.19 करोड़ रु. दिए हैं। इकलौती शर्त: ‘सहयोग के बदले ही मिलेगा सहयोग’: विदिशा जिला प्रभारी मुकेश दुबे बताते हैं- योजना के लाभ के लिए सिर्फ पंजीकरण पर्याप्त नहीं है। शिक्षक का पूर्व में दिवंगत हुए साथियों के परिवारों को नियमित रूप से आर्थिक सहयोग देना अनिवार्य है। जो सदस्य दूसरों के संकट में सहयोग नहीं करते, वे अपात्र हो जाते हैं। विदिशा के दिवंगत शिक्षक नाथूराम के परिवार को मिलेंगे 25 लाख: विदिशा जिले के पंजीकृत सदस्य नाथूराम अहिरवार का बीते 6 मई को निधन हो गया। संघ ने कागजी औपचारिकता पूरी कर वेबसाइट पर मदद की अपील लाइव की है। अब प्रदेशभर के 1.31 लाख शिक्षकों के सहयोग से नाथूराम के परिजनों को भी 25 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी जाएगी। नॉमिनी का खाता खुलवाकर वेबसाइट पर अपील करते हैं
पिछले साल दिसंबर में जब दमोह के शिक्षक दिलीप सिंह लोधी का निधन हुआ, तो संघ ने उनकी पत्नी को नॉमिनी बनाकर नया बैंक खाता खुलवाया। खाते का क्यूआर (QR) कोड वेबसाइट पर जारी किया गया। उस समय जुड़े 50 हजार में से 40 हजार शिक्षकों ने 100-100 रुपए सीधे भेजे। महज 10 दिनों में दिवंगत शिक्षक की पत्नी के खाते में 40 लाख रुपए जमा हो गए। जैसे-जैसे सदस्यों की संख्या बढ़ी, प्रति शिक्षक सहयोग राशि घटकर मात्र 34 रुपए रह गई। हाल ही में जब 5 सदस्यों का एक साथ निधन हुआ, तो प्रत्येक पंजीकृत शिक्षक ने 34 रुपए प्रति परिवार की दर से कुल 170 रुपए सीधे प्रभावित परिवारों के खातों में भेजे। पिताजी पहले शिक्षक थे, जिन्हें 40 लाख का संबल मिला
पिताजी योजना के नियमित सदस्य थे। उनके जाने के बाद 40 हजार शिक्षकों ने 100-100 रुपये भेजकर हमें 40 लाख रुपये का सहारा दिया। सभी कर्मचारियों को इस सुरक्षा चक्र से जरूर जुड़ना चाहिए।-पुष्पेंद्र लोधी (दिवंगत शिक्षक दिलीप सिंह लोधी के बेटे) हमारे बच्चे बेसहारा न हों, यही जिम्मेदारी है
हम दोस्तों ने शिक्षक परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह व्यवस्था बनाई थी। पूरा शिक्षक वर्ग एक परिवार है और उनके बच्चे हमारे बच्चे हैं। किसी भी साथी के जाने से बच्चों के सपने न टूटें। इसी सोच के साथ यह सुरक्षा कवच काम कर रहा है।-सतीश खरे (संस्थापक सदस्य, टीकमगढ़) 100 रुपए से हुई थी शुरुआत
​प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ म.प्र. के संस्थापक सतीश खरे, सह-संस्थापक बृजेश असाटी, मुरली मनोहर अरजरिया, प्रांतीय संयोजक पवन खरे और सतीश असाटी ने मिलकर इस योजना की नींव रखी। 4 मार्च 2025 को वेबसाइट (pmums.com) लॉन्च कर इसकी शुरुआत की गई। शुरुआत में प्रत्येक शिक्षक से 100-100 रुपए का सहयोग तय था। इससे बच्चों की परवरिश हो रही
​मेरे पति हमेशा दूसरों की मदद करते थे। उसी की बदौलत उनके जाने के बाद शिक्षक साथियों ने 10 दिन में 26 लाख रुपये की मदद भेजी। आज इससे मैं अपने बच्चों की परवरिश कर पा रही हूं।-मनीषा जाटव (दिवंगत शिक्षक महेश बाबू जाटव की पत्नी, रायसेन)

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here