हरदा में 56 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम करीब 4:30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे छीपानेर रोड स्थित स्वागत गेट के पास हुई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर- 32 के विजय नगर निवासी सुमेरसिंह पिता हुकुमसिंह राजपूत (56) के रूप में हुई है। जहरीली दवा खाने के बाद सुमेरसिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। शव मर्चुरी में रखा गया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। सुमेरसिंह के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। दवा खाने की वजह की जांच कर रही पुलिस पुलिस के अनुसार, सुमेरसिंह ने किन कारणों से जहरीली दवा खाई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
