Homeदेशमोदी का 76वां बर्थडे- देशभर में जलेंगे 'आशीर्वाद के दीये':MP में 58...

मोदी का 76वां बर्थडे- देशभर में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’:MP में 58 लाख, हरियाणा में 80 लाख दीये की तैयारी; 1300KM की बाइक यात्रा की शुरुआत

पीएम मोदी गुरुवार को 76 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर देशभर में शाम 6-7 बजे तक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से घर के बाहर दीये जलाने की अपील की थी। मध्य प्रदेश में 58 लाख, छत्तीसगढ़ में 36 लाख, हरियाणा में 79.52 लाख और पश्चिम बंगाल में 70 लाख दिए जलाने की तैयारी है। इसके अलावा मोदी के जन्मस्थान वडनगर और लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के बीच करीब 1300 किमी की बाइक दो बाइक यात्रा निकाली जाएंगी। एक यात्रा वडनगर से बनारस आएगी, इसी के साथ उसी दिन बनारस से वडनगर के लिए भी यात्रा निकलेगी। करीब 1,000 युवा, 10 राज्य और 193 जिले इस यात्रा से जुड़ेंगे। यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को होगा। अब राज्यवार जानिए क्या है तैयारी…. मध्यप्रदेश: उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक, 26000 लोग करेंगे शिप्रा को जगमग
एमपी में कुल 58 लाख दिए जलाने की तैयारी है। सिर्फ उज्जैन में 25 लाख से ज्यादा दिए जलाए जाएंगे। हर ब्लॉक में 225 दीप सजाए जाएंगे। इन्हें जलाने के लिए सिर्फ दो वॉलंटियर्स होंगे। एक वॉलंटियर को करीब 112 दीप जलाने होंगे। दोनों को मिलकर एक ब्लॉक के सभी दीप महज 3 मिनट में जलाने हैं। इसी रफ्तार से शिप्रा तट के अलग-अलग घाटों पर दीप एक साथ जगमगाएंगे। हरियाणा: हर एक को मिलेंगे 2 मुफ्त दीये; 79.52 लाख बांटने की तैयारी हरियाणा सरकार प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को दो-दो दीये निशुल्क उपलब्ध करवाएगी। प्रदेश में कुल 39,76,273 राशन कार्ड हैं। इनके लिए कुल 79,52,546 दीये आवंटित किए गए हैं। पश्चिम बंगाल: हुगली नदी किनारे 8.5 लाख दीये जलाए जाएंगे 17 सितंबर की शाम हुगली नदी के किनारे 10 से अधिक घाटों को रोशन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने 8.5 लाख दीये खरीदे हैं। इनमें बाजा कदमताल घाट पर अकेले एक लाख दीये जलाए जाएंगे। अब ग्राफिक्स में देखिए मोदी का सियासी सफर…
2025 में मोदी ने बतौर पीएम इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन नेहरू से अब भी पीछे नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM भी हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। 17 सितंबर 2026 तक बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी 4497 दिन पूरे कर चुके हैं। हालांकि सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। PM मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 1629 दिन पीछे हैं। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2029 के बाद भी PM रहना पड़ेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here