आज हनुमान जयंती है। पूरे छत्तीसगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे। साथ ही मंदिरों के बाहर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है। शहर में जगह-जगह भंडारा कराने की तैयारी चल रही है। कई जगह सुबह से प्रसाद बांटे जा रहे। बिलासपुर में अंग्रेजों के जमाने की श्रीबजरंग पंचायत मंदिर है। जहां हनुमानजी को साक्षी मानकर पंचायत लगती थी। धर्म-जाति से ऊपर उठकर सभी समाज के लोग फैसले मानते हैं।
